{"_id":"66fc0b17f7a04444f3042f1b","slug":"indore-news-dandiya-garba-navratri-2024-gaumutra-controversy-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गरबे में गोमूत्र पिलाने के बयान से पलटे चिंटू, भाजपा बोली यह पार्टी के विचार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गरबे में गोमूत्र पिलाने के बयान से पलटे चिंटू, भाजपा बोली यह पार्टी के विचार नहीं
Tue, 01 Oct 2024 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:15 PM IST
सार
गरबा पांडाल में गोमूत्र पिलाने के बाद एंट्री की बात से इंदौर के भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा पीछे हट गए हैं, उन्होंने कहा है कि यह निजी विचार था। अनिवार्यता नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने सुझाव दिया था कि गरबा पंडालों में प्रवेश से पहले गोमूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाए। वर्मा ने कहा कि यह उनका निजी मत था, जिसे गलत तरीके से विवाद का रूप दिया गया। उन्होंने इसे एक "पवित्र विचार" बताया और कहा कि यह सनातन संस्कृति और पुरानी परंपराओं से जुड़ा हुआ है।
कांग्रेस ने विवाद बनाया
वर्मा ने कहा कि उनकी मंशा किसी पर कोई अनिवार्यता या प्रतिबंध लगाने की नहीं थी, बल्कि यह एक निजी विचार था जिसे सार्वजनिक रूप से साझा किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस बात को वाद-विवाद का विषय बना दिया, जबकि उनका बयान धार्मिक आस्था और परंपराओं के आधार पर था।
प्रदेश अध्यक्ष बोले यह संगठन का विचार नहीं
इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बयान से खुद को और संगठन को अलग करते हुए कहा कि यह संगठन का विचार नहीं है और यह चिंटू वर्मा के व्यक्तिगत विचार थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा हिन्दु मुस्लिम समाज में फूट डालने का प्रयास कर रही भाजपा
मप्र कांग्रेस के महासचिव राकेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता का यह बयान हिन्दु मुस्लिम समाज में फूट डालने के लिए दिया गया है। भाजपा फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। हमारे देश में सारे त्योहार एकता के प्रतीक हैं। सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहार में शामिल होते हैं।