{"_id":"66e85fc056847af207095f64","slug":"indore-news-current-bijli-electric-pole-death-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पतंग निकालने में बच्चे की मौत, बिजली के तारों से लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पतंग निकालने में बच्चे की मौत, बिजली के तारों से लगा करंट
Mon, 16 Sep 2024 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:11 PM IST
सार
शहर में बिजली के तारों से करंट लगने की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। कई मोहल्लों, घरों से बिजली के तार छतों के पास से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली लगने से मासूम की गई जान।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदन नगर इलाके में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जहां 6 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह पतंग उतार रहा था, जब उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया और उसे करंट लग गया। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम मोहम्मद शाद था, जो सहयोग नगर का निवासी था।
पतंग उतारते समय हुआ हादसा
रविवार शाम को मोहम्मद शाद पतंग उतार रहा था, जब अचानक उसका हाथ बिजली के तार से टकरा गया और उसे करंट लग गया। वह बेहोश हो गया और सामने दुकानदार ने उसे गिरते हुए देखा। दुकानदार ने तत्काल परिवार के लोगों को जानकारी दी और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिजली के तारों से कई हादसे हो चुके
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर से बिजली के तारों की लापरवाही और सुरक्षा की कमी की ओर इशारा करती है। इस घटना से परिवार के लोगों में शोक की लहर है। इंदौर में बिजली के तार से करंट लगने के मामले में कई बच्चों की जान जा चुकी है। हर साल कई बच्चे इस तरह के हादसों में जान गंवाते हैं। कई घरों से बिजली के तार सटकर निकले हैं जिनके कारण हमेशा हादसों का डर बना रहता है।