{"_id":"6644539d5cdb980f1d05046a","slug":"indore-news-cs-investment-event-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: कंपनी सचिवों के लिए आयोजित किया सेमिनार, निवेश की सावधानियों से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: कंपनी सचिवों के लिए आयोजित किया सेमिनार, निवेश की सावधानियों से अवगत कराया
Wed, 15 May 2024 11:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 15 May 2024 11:48 AM IST
सार
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर ने शहर में सेमिनार का आयोजन किया। कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर ने शहर में कंपनी सचिव सदस्यों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया। इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस हेमंत पाटीदार ने कहा की इस सेमिनार का मुख्य विषय कंपनी अधिनियम से संबंधित था। पहले सत्र में सीएस डॉ. दिलीप कुमार जैन ने कम्पाउंडिंग एवं एडजडिकेशन के बारे में बताया। सेशन का संचालन सीएस मंजू मुंद्रा ने किया। दूसरे सत्र में अधिवक्ता सीएस वी एन दुबे ने कंपनी अधिनियम से सम्बंधित ओप्प्रेशन एवं कुप्रबन्धन पर बताया , सेशन का सञ्चालन सीएस रोहित खंडेलवाल द्वारा किया गया।
कमोडिटी बाजार की भी जानकारी दी
मुंबई से आए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के नितिन अहिरवार ने कमोडिटी बाजार एवं उससे जुड़ी निवेश सावधानियों के बारे में बताया। अंतिम सत्र में नागपुर के सीएस राहुल थकवानी ने लिस्टिंग रेगुलेशन के बारे में बताया। सेमिनार में इंदौर चैप्टर प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। मंच संचालन सीएस सुरभि अग्रवाल ने किया एवं सीएस अमित कुमार बारंगे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।