फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime double murder case

इंदौर में हत्याकांडः डंडे पत्थर मारकर दो की हत्या, तीसरे को मरा समझकर छोड़ा, वह पहुंचा पुलिस के पास

Thu, 09 May 2024 02:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 May 2024 02:49 PM IST
सार

पैसे चुराने के विवाद में तीन लोगों ने अन्य तीन की बुरी तरह से पिटाई की। इसमें दो की मौत हो गई थी। अब घटना में बचे तीसरे व्यक्ति ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
indore news crime double murder case
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर में हुई दो मजदूरों की हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन मई को इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में लोग डर गए थे। दोनों हत्याएं रुपए चुराने के विवाद में हुई थी। आरोपियों ने बताया कि जिन पर उन्हें पैसे चुराने का शक था उन्हें पहले शराब पिलाई और फिर तीनों को खेत पर ले गए। इसके बाद यहां कपड़े उतारकर लाठी और डंडे से पीटकर दो की हत्या कर दी। एक व्यक्ति को मरा समझकर छोड़ दिया लेकिन वह बाद में बच गया। उसी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।  
विज्ञापन


गुरुवार को डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हरिराम और सुरेश की हत्या के मामले में तीन आरेापी गोलू, अमन और गोविंद को हिरासत में लिया है। घटना के दौरान तीसरा पीड़ित बिंतोश कर्मा बच गया था। बिंतोश ने पुलिस को बताया कि दो मई की रात में गोलू, अमन और गोविंद उसके पास आए। सभी ने तीन इमली पर शराब पी। इसके बाद गोलू ने कहा कि नेमावर कलाली पर शराब पीएंगे और वहीं ढाबे पर खाना खाकर सो जाएंगे।
विज्ञापन


डंडों और पत्थर से मारा
बिंतोश ने बताया कि सभी लोग पहले ई-रिक्शा से नेमावर ब्रिज पर पहुंचे। वहां गोलू ने हम सभी को पैदल ढाबे तक जाने को कहा। सुनसान इलाका आया तो यहां से गोलू और बाकी लोग खेत में जबरदस्ती पकड़कर हमें ले गए। इसके बाद आरोपियों ने धमकाया कि तुमने हमारे रुपए चुरा लिए हैं। सुरेश, हरिराम और तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। आरोपियों ने हमें खेत में बेंत और लात घूंसों से पीटा। जबरदस्ती हमें कपड़े उतारने के लिए भी कहा। गोलू डंडे से पीटता रहा। पत्थर से हाथ-मुंह और कई जगह मारा। इस हमले में बिंतोश बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़ गए। होश आने पर पूरे मामले का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को रिश्तेदारों पर था शक
पहले पुलिस को रिश्तेदारों पर शक था। जिन लोगों की हत्या हुई पुलिस ने उनके कई रिश्तेदारों से पूछताछ की। बाद में बिंतोश की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे पकड़ा। उसने पूरे मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed