फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime college owner fire petrol burn crackers phatake

Indore News: पत्नी को नौकरी से निकाला तो कॉलेज संचालक के घर आग लगाई, हवाई फायर किए

Fri, 01 Nov 2024 02:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Nov 2024 02:58 PM IST
सार

Indore Crime News: पेट्रोल डालकर बंगले के बाहर आग लगा दी। इसके बार पिस्टल से गार्ड के ऊपर फायर किया फिर जलती आग में पटाखे फेंके।
 

विज्ञापन
indore news crime college owner fire petrol burn crackers phatake
राजेश गंगवानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक सनसनीखेज घटना घटी। यहां एक कॉलेज संचालक के बंगले पर एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और हवाई फायर किया। घटना गुरुवार सुबह की है, जब एक एक्टिवा सवार युवक ने बंगले में घुसने की कोशिश की और असफल होने पर उसने गुस्से में आकर आगजनी की और धमकी भरे अंदाज में फायरिंग की। आरोपी की पहचान राजेश गंगवानी के रूप में हुई है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हरकते देखकर समझ गया गार्ड
पुलिस के अनुसार, राजेश गंगवानी व्यवसायी रमेशचंद्र (आरसी) मित्तल के बंगले पर पहुंचा और गार्ड से मिलने की जिद की। राजेश ने स्वयं को एक डिलीवरी ब्वॉय बताते हुए कहा कि उसे मित्तल सर से जरूरी काम है। इस पर गार्ड नवीन ने उसकी हरकतें देखकर उसे अंदर जाने से मना कर दिया और कहा कि बंगले के मालिक इस वक्त उपलब्ध नहीं हैं। गुस्से में तमतमाए राजेश ने गार्ड को धमकाया, लेकिन फिर वहां से चला गया। 
विज्ञापन


आग देखकर घबरा गए लोग
करीब पंद्रह मिनट बाद राजेश फिर से एक्टिवा लेकर वापस आया, उस समय गार्ड नवीन बंगले के अंदर था। राजेश ने गार्ड पर चिल्लाते हुए दरवाजा खोलने को कहा और अंदर घुसने की धमकी दी। उसने लगातार गार्ड को गालियां दीं और जब गार्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उसने एक्टिवा में रखी पेट्रोल की एक केन और दो बोतलें निकालीं और बंगले के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद उसने पिस्टल से फायर किया और जलती हुई आग में पटाखे फेंके, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। गार्ड नवीन मदद के लिए चिल्लाया, जिसके बाद उसका साथी राम वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने का आदी है राजेश
जांच में यह बात सामने आई है कि आरसी मित्तल के घर में पहले एक महिला काम करती थी, जिसे कुछ समय पहले काम से निकाल दिया गया था। राजेश गंगवानी, जो शराब पीने का आदी है और उसी महिला का पति है। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गया। उसने इसे अपने अपमान के रूप में देखा और इसी के चलते उसने मित्तल के बंगले पर आकर इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आगजनी, धमकी और अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि राजेश गंगवानी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्दी पकड़ने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि वह इस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और अगर इस मामले में और कोई आरोपी जुड़ा हुआ है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed