फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Dead body of student found hanging he was wearing saree and even had makeup on like a woman

MP: इंदौर में फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, साड़ी पहनी थी और महिलाओं की तरह कर रखा था मेकअप, पुलिस भी हैरान

Sat, 18 May 2024 02:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 May 2024 02:18 PM IST
सार

Indore Crime News: मप्र के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक छात्र का शव फंटे पर लटका मिला, लेकिन उसने साड़ी पहन रखी थी और महिलाओं की तरह मेकअप कर रखा था। उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। ऐसे में यह पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Indore News: Dead body of student found hanging he was wearing saree and even had makeup on like a woman
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज में BSC सेकंड ईयर के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। खंडवा नाका इलाके में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। छात्र ने महिलाओं जैसी साड़ी पहन रखी थी और उनकी तरह ही उसका मेकअप भी था। पुलिस को प्रारंभिक रूप से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सुसाइड किया है या किसी ने मारकर लटकाया है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। उसके दोनों हाथ बंधे हैं और आंख पर पट्टी बंधी थी। शव के आसपास खून भी बिखरा मिला है।

विज्ञापन


परिजन पहुंचे तो पता चला
पुलिस ने बताया कि पुनीत त्रिभुवन दुबे निवासी रायसेन (31) इंदौर में पढ़ाई के लिए आया था। खंडवा नाका इलाके की एक मल्टी में किराए से रूम में रह रहा था। पिता त्रिभुवन ने बताया शुक्रवार रात उसे कॉल किया था तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने इंदौर में ही रहने वाले एक परिचित से बेटे के घर जाकर बात कराने के लिए कहा था। इसके बाद इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


दोस्त बोले वह इस तरह नहीं रहता था
आठ दिन पहले ही पुनीत ने इसी बिल्डिंग में अपना रूम बदला था। परिवार के लोगों ने बताया पहले वह दो दोस्तों के साथ रहता था। परिवार ने उन दोनों दोस्तो से भी बात की। उन्होंने बताया कि पुनीत इस तरह कभी नहीं रहता था। उसे देखकर हमें भी आश्चर्य हुआ। पिता को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही, लेकिन कभी उसके वेशभूषा के बदलाव नहीं देखा और न ही महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। परिजन ने पुलिस को पुनीत की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed