फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Crime Branch Drugs Smuggling Racket

Indore News: इंदौर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, 12 लाख की ड्रग्स बरामद, नाबालिगों से बिकवा रहे थे

Sun, 12 Jan 2025 06:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 12 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई, जबकि एक मामले में 14 साल के नाबालिग से ब्राउन शुगर बिकवाई जा रही थी।

विज्ञापन
Indore news Crime Branch Drugs Smuggling Racket
मोहसिन उर्फ छगन भाई - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी मोहसिन उर्फ छगन भाई और उसके साथी शहबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 102 ग्राम एमडी ड्रग, 1 किलो 46 ग्राम चरस और 3 किलो 882 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी मोहसिन धार जिले का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट, झगड़े और धमकी सहित छह मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने मोहसिन को प्रकरण संख्या 140/24 NDPS एक्ट में फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया था। मोहसिन ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह यह नशीला सामान बाहरी राज्यों से लाकर तस्करी करता था। वहीं, उसका साथी शहबाज, जो श्रीनगर कॉलोनी धार का निवासी है, भी NDPS एक्ट के तहत अपराध संख्या 07/25 में फरार चल रहा था। मोहसिन पहले पीओपी का काम करता था, लेकिन बाद में उसने तस्करी के धंधे में कदम रख दिया।

विज्ञापन

इसके अलावा, एरोड्रम पुलिस ने हीरानगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बलिहारी उर्फ बल्लू और कमलेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने गांजा एक्टिवा की डिक्की में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी दिलीप नगर और लक्ष्मी नगर के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी के साथ एक एक्टिवा भी जब्त की गई है।

विज्ञापन

नाबालिग के माध्यम से बेच रहे थे ड्रग्स
बाणगंगा पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है जिसमें 14 साल के नाबालिग को ब्राउन शुगर बेचने के लिए उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि लक्की नामक व्यक्ति और नावेल्टी मार्केट के एक दुकानदार ने नाबालिग को सांवेर रोड पर ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए भेजा। बदले में नाबालिग को ई-सिगरेट का लालच दिया गया था। पुलिस ने लक्की और दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed