फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime Body of restaurant operator found in Narmada river

Indore News: नर्मदा नदी में मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव, रविवार से लापता था

Wed, 15 May 2024 05:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 May 2024 05:17 PM IST
सार

पुलिस को आधार कार्ड से पहचान मिली, परिजन ने बताया फोन बंद आ रहा था। बाइक लेकर घर से निकला था। 
 

विज्ञापन
indore news crime Body of restaurant operator found in Narmada river
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से लापता एक रेस्टोरेंट संचालक का शव नर्मदा नदी में तैरता मिला। वह बाणगंगा इलाके से मंगलवार से लापता था। वह बाइक लेकर अपने घर से निकला था। हालांकि पुलिस को उसकी बाइक नहीं मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। परिजन ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बाणगंगा पुलिस ने बताया कि प्रीतम दास नायक निवासी रेवती रेंज घर से बाइक पर निकला था। मंगलवार को उसका शव सेमलिया के नजदीक नर्मदा नदी में मिला। इसके बाद परिजन को जानकारी दी गई। परिजन ने बताा कि वह रविवार को अपने घर से निकला था, उसके बाद वापस नहीं आया। उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। स्थानीय पुलिस ने कपड़ों से मिले आधार कार्ड से उसे पहचाना और परिजन को सूचना दी। पुलिस को अभी प्रीतम की बाइक नहीं मिली है। परिवार ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed