फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Corporation staff arrived to remove the colony obstructing the road, residents protested, raised

Indore News: सड़क में बाधक बस्ती हटाने पहुंचा निगम का अमला, रहवासियों नेे किया विरोध, नारेबाजी

Mon, 10 Jun 2024 06:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 10 Jun 2024 06:38 PM IST
सार

भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक आरई-2 सड़क का निर्माण हो रहा है। इस मार्ग पर नायता मुंडला के समीप बस स्टेशन भी प्राधिकरण बना रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने के लिए सड़क चौड़ी नहीं है। इस बस्ती के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों को  मकान दिए जा चुके है। 

विज्ञापन
Indore News: Corporation staff arrived to remove the colony obstructing the road, residents protested, raised
बस्ती से हटाए अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक बस्ती के बाधक हिस्से हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस कारण अतिक्रमण हटाने का काम एक घंटे के लिए रुका रहा। रहवासियों नेे अफसरों को घेरा और थोड़े दिन की और मोहलत देने की मांग की,लेकिन अफसर नहीं माने।

विज्ञापन


बस्ती मेें रोड चौड़ाई की जद में आ रहे 40 से ज्यादा निर्माणों को हटाया गया। ज्यादातर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए गए है। रहवासी मुुआवजे की मांग भी कर रहे थे।

विज्ञापन

भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक आरई-2 सड़क का निर्माण हो रहा है। इस मार्ग पर नायता मुंडला के समीप बस स्टेशन भी प्राधिकरण बना रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने के लिए सड़क चौड़ी नहीं है। इस बस्ती के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिए जा चुके है। बिचौली कांकड़ बस्ती में कुल 265 परिवारों के मकान इस सड़क की चौड़ाई में बाधक बने हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी चालक को रोका

दोपहर मेें बस्ती पहुंचे अमले ने पहले रहवासियों को मकान में से सामान हटाने के लिए कहा। जो मकान खाली हो गए। उन्हें तोड़ने के लिए जेसीबी आगे बढ़ा तो रहवासी जेसीबी के सामने खड़े हो गए। विरोध करने वालों मेें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।



इस कारण मौके पर महिला पुलिस भी बुला ली। काफी देर तक हंगामे और नारेबाजी का दौर चला, लेकिन अफसरों की सख्ती के कारण ज्यादातर निर्माण हटा लिए गए। अब इस हिस्से में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। यह सड़क नायता मुंडला बस स्टेशन से खजराना मंदिर होते हुए एमर-10 जंक्शन से जुड़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed