Indore News: सड़क में बाधक बस्ती हटाने पहुंचा निगम का अमला, रहवासियों नेे किया विरोध, नारेबाजी
भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक आरई-2 सड़क का निर्माण हो रहा है। इस मार्ग पर नायता मुंडला के समीप बस स्टेशन भी प्राधिकरण बना रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने के लिए सड़क चौड़ी नहीं है। इस बस्ती के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों को मकान दिए जा चुके है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक बस्ती के बाधक हिस्से हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस कारण अतिक्रमण हटाने का काम एक घंटे के लिए रुका रहा। रहवासियों नेे अफसरों को घेरा और थोड़े दिन की और मोहलत देने की मांग की,लेकिन अफसर नहीं माने।
बस्ती मेें रोड चौड़ाई की जद में आ रहे 40 से ज्यादा निर्माणों को हटाया गया। ज्यादातर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए गए है। रहवासी मुुआवजे की मांग भी कर रहे थे।
भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक आरई-2 सड़क का निर्माण हो रहा है। इस मार्ग पर नायता मुंडला के समीप बस स्टेशन भी प्राधिकरण बना रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने के लिए सड़क चौड़ी नहीं है। इस बस्ती के डेढ़ सौ से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिए जा चुके है। बिचौली कांकड़ बस्ती में कुल 265 परिवारों के मकान इस सड़क की चौड़ाई में बाधक बने हुए है।
जेसीबी चालक को रोका
दोपहर मेें बस्ती पहुंचे अमले ने पहले रहवासियों को मकान में से सामान हटाने के लिए कहा। जो मकान खाली हो गए। उन्हें तोड़ने के लिए जेसीबी आगे बढ़ा तो रहवासी जेसीबी के सामने खड़े हो गए। विरोध करने वालों मेें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
इस कारण मौके पर महिला पुलिस भी बुला ली। काफी देर तक हंगामे और नारेबाजी का दौर चला, लेकिन अफसरों की सख्ती के कारण ज्यादातर निर्माण हटा लिए गए। अब इस हिस्से में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। यह सड़क नायता मुंडला बस स्टेशन से खजराना मंदिर होते हुए एमर-10 जंक्शन से जुड़ेगी।
