फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Controversy over Safa Yatra in Indore, took place without permission of administration

Indore News: इंदौर में साफा यात्रा पर विवाद, प्रशासन की बगैर अनुमति के निकली

Thu, 22 Aug 2024 05:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

यात्रा की अनुमति के लिए सुरेश जैन ने आवेदन दिया था। जैन का कहना है कि उन्होंने 11 जुलाई को यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। बुधवार रात बताया गया कि यात्रा की अनुमति निरस्त हो गई है, जबकि यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन
Indore News: Controversy over Safa Yatra in Indore, took place without permission of administration
इंदौर में निकली साफा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोम्मटगिरी टेकरी के विवाद के बीच गुरुवार को निकली साफा यात्रा विवादों में फंस गई है। यात्रा नहीं निकलने के चेतावनी पुलिस ने यात्रा आयोजक सुरेश जैन को नोटिस देकर दी थी। इसके बावजूद यात्रा निकाल ली गई।

विज्ञापन

 

अब प्रशाासन एक्शन ले सकता है। विद्याधाम मंदिर से गोम्मटगिरी तक यात्रा निकालने की घोषणा के चलते सैकड़ों लोग एरोड्रम रोड पर एकत्र हो गए। दो हजार मीटर से ज्यादा लंबे साफे को पकड़ कर लोग यात्रा में शामिल हुए। घोड़े और बग्गी भी यात्रा में शामिल हुई,जबकि पुुलिस ने गोम्मटगिरी विवाद के कारण यात्रा की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन



यात्रा सर्वधर्म समाज की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा की अनुमति के लिए सुरेश जैन ने आवेदन दिया था। जैन का कहना है कि उन्होंने 11 जुलाई को यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। बुधवार रात बताया गया कि यात्रा की अनुमति निरस्त हो गई है, जबकि यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी थी। गुरुवार सुबह तय समय पर यात्रा निकली और गोम्मटगिरी पर समाप्त हुई, हालांकि मौके पर विवाद की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाउंड्रीवाॅॅल को लेकर है जैन व गुर्जर समाज में विवाद

गोम्मटगिरी को देवधरम टेकरी कहा जाता हैै। यहां गुर्जर समाज के आराध्य का प्राचीन मंदिर है,जबकि जैन समाज को दिग्विजय सिंह सरकार के समय यह जमीन दी गई। यहां जैन तीर्थ गोम्मटगिरी का निर्माण किया किया।



तीन साल पहले जैन समाज यहां बाउंड्रीवाॅल बना रहा था। गुर्जर समाज ने इस पर आपत्ति ली थी। उनका कहना था कि बाउंड्रीवाॅॅल बनाकर हमारे मंदिर तक जाने का रास्ता रोका जा रहा है। हमारा मंदिर गोम्मटगिरी निर्माण से पहले बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed