फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news controversy over islam zindabad banner in muslim dominated colony

Indore News: इंदौर के बाजारों में लगे ‘इस्लाम जिंदाबाद’ के बैनर, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Fri, 29 Aug 2025 04:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 29 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की मुस्लिम बहुल कॉलोनी में ‘इस्लाम जिंदाबाद’ लिखे बैनर लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
indore news controversy over islam zindabad banner in muslim dominated colony
बाजारों में लगे बैनर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की एक मुस्लिम बहुल कॉलोनी में शुक्रवार को ‘इस्लाम जिंदाबाद’ लिखे बैनर लगाए गए। यह बैनर जिंसी चौराहे पर लगाए गए थे, जिसकी जानकारी मिलते ही मामले ने विवाद का रूप ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: सार्थक से शादी करने भागी, करण को पति बना लिया, 5 दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने चौंकाया
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद का विरोध
बैनर लगने की खबर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की और आरोप लगाया कि यह बैनर धार्मिक भावनाएं भड़काने और एकतरफा प्रचार के उद्देश्य से लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदूवादी नेता की आपत्ति
हिंदूवादी नेता तन्नू शर्मा ने मल्हारगंज पहुंचकर एसीपी विवेक सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बैनर को आपत्तिजनक बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के बाद मल्हारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने विवादित बैनरों को तत्काल हटा दिया। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed