फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Congress protests against electricity price hike

Indore News: बिजली की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, 26 जोन कार्यालय घेरे

Mon, 13 Apr 2026 10:34 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 13 Apr 2026 10:34 PM IST
सार

Indore News: सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में इंदौर शहर कांग्रेस ने शहर के सभी 26 जोनल कार्यालयों का घेराव किया। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने सरकार पर जनता के शोषण का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Indore News Congress protests against electricity price hike
कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में आज बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शहर के सभी 26 जोनल कार्यालयों का एक साथ घेराव किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस दौरान कड़े लहजे में राज्य सरकार को चेतावनी दी कि वह आम जनता का आर्थिक शोषण करना बंद करे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे समय में बिजली के दाम बढ़ाना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: लाखों अनुयायियों के लिए प्रबंधन में जुटा प्रशासन, कल आंबेडकर जयंती पर आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन


जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप
चिंटू चौकसे ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने सरकार के इशारे पर आवासीय और अन्य श्रेणियों की प्रति यूनिट बिजली दरों में इजाफा किया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य केवल जनता को परेशान करना और उनकी मुश्किलें बढ़ाना रह गया है। महंगाई के इस दौर में बिजली बिल का बोझ आम आदमी की कमर तोड़ रहा है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी केंद्रों पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन
प्रदर्शन की रणनीति के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कमान संभाली। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में ब्लॉक अध्यक्ष विपिन यादव, तरुण कुमायु, प्रेम वर्मा, योगेंद्र मौर्य और दिलीप सुरगे ने विभिन्न जोनों का घेराव किया, जिसमें प्रभारी दीपू यादव की प्रमुख उपस्थिति रही। वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में सांवेर रोड, योजना क्रमांक 54, 74 और इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स जैसे जोनों पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान राजा चौकसे, पार्षद राजू भदोरिया और आशुतोष तिवारी सहित दर्जनों नेताओं ने सहायक यंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन, चार और पांच में भी प्रदर्शन का व्यापक असर देखा गया। नितेश सेन, विशाल चतुर्वेदी, रोहित जोशी, गिरीश जोशी, जतिन थोरात और रविकांत मिश्रा जैसे नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के जोनल कार्यालयों पर दस्तक दी। विधानसभा प्रभारियों पिंटू जोशी, शैलेष गर्ग और संजय बाकलीवाल के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। तिलक नगर, खजराना और मालवा मिल जैसे क्षेत्रों में भी कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस पूरे अभियान में बड़ी संख्या में वार्ड अध्यक्षों और महिला प्रभारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed