फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news congress protest

Indore News: तेज बारिश में खड़े रहे कांग्रेस नेता, निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से करवाए हस्ताक्षर

Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

नगर निगम में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया। बारिश आने पर भी डटे रहे। 
 

विज्ञापन
indore news congress protest
बारिश में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में नगर निगम द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ जनता से हस्ताक्षर करवाए। निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जनता का पैसा भाजपा के नेताओं और अधिकारियों ने गबन कर लिया है। जनता जागरूक हो रही है। हम हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और यह हस्ताक्षर बता रहे हैं कि लोग भाजपा का कितना विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार घोटाले हो रहे हैं और किसी पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा के नेता जनता का पैसा भ्रष्टाचार में खा रहे हैं और शहर विकास के लिए तरस रहा है। वर्मा ने कहा कि घोटाले करने वालों को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि अगली बार से कोई इतनी हिम्मत ही न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed