फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress District President said in the meeting – Those officials who do not want to work in Cong

Indore News:बैठक में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष-जो पदाधिकारी कांग्रेस में काम करना नहीं चाहते वे खुद बाहर हो जाए

Mon, 26 Feb 2024 09:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Feb 2024 09:20 PM IST
सार

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इंदौर के कार्यकर्ता उज्जैन में ही यात्रा में शामिल होंगे वहां एक सम्मेलन भी होगा। 

विज्ञापन
Indore News: Congress District President said in the meeting – Those officials who do not want to work in Cong
कांग्रेस की बैठक मेें न्याय यात्रा पर चर्चा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश से गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संबंध में सोमवार को कांग्रेस की बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक मेें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि न्याय यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी को भागीदार करना है। हम पंचायत स्तर तक कमेटियों को गठन करने जा रहे है। जो पदाधिकारी कांग्रेस में काम करना नहीं चाहते,वे खुद बाहर हो जाए अन्यथा हमें बाहर करना पड़ेगा।

विज्ञापन

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इंदौर के कार्यकर्ता उज्जैन में ही यात्रा में शामिल होंगे वहां एक सम्मेलन भी होगा। गाड़ी और भोजन की व्यवस्था कार्यकर्तागणों को व्यवस्था शहर कांग्रेस द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में इंदौर के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कहा राहुल गांधी न्याय यात्रा भाजपा के कुप्रचार गलत नीतियों के खिलाफ निकाल रहे है। यात्रा को जनसमर्थन भी मिल रहा है। कार्यकर्ता भी हजारों की तादाद में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी और चुनाव में कांग्रेस जनता का विश्वास फिर प्राप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद टंडन,पिंटू जोशी,राजेश चौकसे,देवेंद्र सिंह यादव,चिंटू चौकसे,अनिल यादव,अरविंद बागड़ी,सोहराब पटेल,प्रेम खड़ायता,जय हार्डिया,गिरधर नागर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। बैठक का संचालन महेन्द्र सिंह रघुवंशी ने किया आभार पार्षद सोनिला मिमरोट ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed