फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress can also field big leaders of Madhya Pradesh in Lok Sabha elections

Indore News:मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं को भी लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव मेें भी कांग्रेस ने बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कहा था, तब नाथ मुख्यमंत्री थे, इसलिए छिंदवाड़ा सीट से उनके बेटे नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था। भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा था,लेकिन वे हार गए थे।

विज्ञापन
Indore News: Congress can also field big leaders of Madhya Pradesh in Lok Sabha elections
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है। प्रदेश के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव में अपनी तरफ से दावेदारी नहीं कर रहे है, लेकिन राहुल ने नेताओं को यात्रा के दौरान संकेत दिए है कि बड़े नेताओं को भी मैदान संभालना होगा।

विज्ञापन


न्याय यात्रा के समापन के बाद टिकटों पर फैसला होगा। मध्य प्रदेश से न्याय यात्रा सात मार्च के बाद राजस्थान जाएगी। उज्जैैन में न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह से चर्चा की।

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव मेें भी कांग्रेस ने बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कहा था, तब नाथ मुख्यमंत्री थे, इसलिए छिंदवाड़ा सीट से उनके बेटे नकुल नाथ ने चुनाव लड़ा था। भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा था,लेकिन वे हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये नेता लड़ सकते है चुनाव

मध्य प्रदेश की 29 सीटों के टिकट तय करने के लिए कांग्रेस का मंथन जारी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह,अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ को कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है। 15 मार्च तक कांग्रेस टिकट घोषित कर सकती है। उधर भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर टिकट तय कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed