फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Complaint to senior leaders regarding audio scandal, city Congress president said it was made usi

Indore News:ऑडियो कांड को लेकर बड़े नेताओं से शिकायत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा एआई का उपयोग कर बनाया

Thu, 06 Nov 2025 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Nov 2025 07:14 PM IST
सार

लीक ऑडियो मामले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनके बारे में गलत बोलना तो दूर हम सोच भी नहीं सकते हैं। वे मेरे अभिभावक हैं। मुझे नहीं पता कि यह किस प्रकार से हुआ है। आधुनिक समय में एआई का उपयोग कर फेक ऑडियो भी बन रहे हैं।

विज्ञापन
Indore News: Complaint to senior leaders regarding audio scandal, city Congress president said it was made usi
चौकसे और सुरजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच हुए फोन काॅल और उसमें वरिष्ठ नेता के प्रति अपशब्दों का मामला दिल्ली तक पहुंचा है। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों से शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे की शिकायत की है। उधर, चौकसे का कहना है कि एआई का उपयोग कर ऑडियो बनाया जा सकता है। इस मामले में हम शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन

उधर, सुरजीत सिंह चड्ढा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। आरोप है कि चौकसे ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही हैं। कांग्रेस नेता यादव ने कहा कि वरिष्ठ नेता के बारे में इस तरह की बातें करना अनुशासनहीनता है। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। केंद्रीय नेतृत्व को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह के बारे में सोच भी नहीं सकता
लीक ऑडियो मामले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनके बारे में गलत बोलना तो दूर हम सोच भी नहीं सकते हैं। वे मेरे अभिभावक हैं। मुझे नहीं पता कि यह किस प्रकार से हुआ है। आधुनिक समय में एआई का उपयोग कर फेक ऑडियो भी बन रहे हैं। यह इसी तरह का कृत्य होगा। इस मामले में हम वकील से सलाह ले रहे हैं। इस मामले में जल्दी ही शिकायत भी की जाएगी। पार्टी यदि मुझसे इस मामले में स्पष्टीकरण लेगी तो पारदर्शिता से अपना पक्ष रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
इंदौर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। इसमें सुरजीत, चिंटू चौकसे को समझा रहे हैं, लेकिन अचानक तैश में आए चौकसे ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस दौरान गालियों का भी उपयोग हुआ। चौकसे इस ऑडियो को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार किया हुआ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed