फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news College student blackmailed with AI edited photos

Indore News: शादी समारोह की फोटो को AI से एडिट कर छात्रा को ब्लैकमेल किया, सगाई भी तुड़वा दी

Tue, 12 May 2026 08:33 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 12 May 2026 08:33 AM IST
सार

Indore News: आरोपी की हरकतों के कारण छात्रा की सगाई टूट गई और उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Indore news College student blackmailed with AI edited photos
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक निजी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने ही एक परिचित युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके उसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया है और अब वह उन्हें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और आरोपी के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शादी समारोह में ली गई तस्वीरों को एडिट कर ब्लैकमेल किया
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की पहचान विशाल गुर्जर निवासी राऊ के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में उसकी बहन की शादी के दौरान उसकी मुलाकात विशाल से हुई थी। उस समय शादी के माहौल में दोनों के बीच सामान्य जान-पहचान हुई और इसी दौरान आरोपी ने छात्रा की कुछ तस्वीरें भी खींच ली थीं। उस समय छात्रा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इन तस्वीरों का इस्तेमाल भविष्य में उसे प्रताड़ित करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


शादी का दबाव बना रहा था युवक
कुछ समय बीतने के बाद विशाल ने छात्रा पर शादी करने का अनुचित दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब छात्रा ने उसके प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। उसने धमकी दी कि उसके पास छात्रा की जो तस्वीरें हैं, उन्हें वह एआई तकनीक की मदद से बिगाड़ देगा और इंटरनेट पर वायरल कर देगा। आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा करता रहा और उसे रिश्ता स्वीकार करने के लिए मजबूर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगाई टूटने से छात्रा आत्महत्या का सोचने लगी
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश की, तो आरोपी ने वहां भी बाधा डाली। पीड़िता के अनुसार विशाल ने उसे और उसके परिवार को बदनाम करने के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दी। जब परिवार ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो उसने मोबाइल पर अभद्रता की और एडिट की गई कुछ तस्वीरें भेजकर धमकारना शुरू कर दिया। लगभग दो महीने पहले जब युवती की सगाई हुई, तो आरोपी सीधे उसके घर पहुंच गया और होने वाले मंगेतर के सामने युवती के चरित्र पर झूठे आरोप लगाए, जिसके परिणामस्वरूप छात्रा की सगाई टूट गई।


आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
इस मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक अपमान से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया था। हालांकि, परिवार के सहयोग से उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई। अधिकारियों के निर्देश पर बाणगंगा पुलिस ने विशाल गुर्जर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed