फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news collectors conference highlights new industrial areas, highways and railway projects

Indore News: मोरटक्का में नर्मदा पुल अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा, धार में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

Sat, 23 Aug 2025 07:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 23 Aug 2025 07:35 AM IST
सार

Indore News: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में उद्योग, रेलवे और हाइवे प्रोजेक्ट्स पर अहम फैसले लिए गए। धार जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।

विज्ञापन
indore news collectors conference highlights new industrial areas, highways and railway projects
बैठक का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे अक्टूबर तक प्रारंभ करने की योजना है। इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। 15 विभागों से जुड़े 20 से अधिक बिंदुओं पर आयोजित हुई कॉन्फ्रेंस दो चरणों में सम्पन्न हुई। द्वितीय चरण में संभागायुक्त सिंह ने रेलवे, उद्योग, नेशनल हाइवे और सिंहस्थ से जुड़े विषयों पर गहन समीक्षा की। 
विज्ञापन


धार में नया औद्योगिक क्षेत्र बनेगा
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक हिमांशु प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए 583.943 हेक्टेयर भूमि की मांग की गई है। इसके अलावा धार जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया की गई है। इस संबंध में संभागायुक्त सिंह ने झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ, थांदला, पेटलावद और मेघनगर में 500 से 600 हेक्टर भूमि उद्योग के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिए है। जहां से व्यवस्थित रूप से उद्योगों को सुलभता हो सके। इंदौर के आसपास नेशनल हाइवे द्वारा निर्माणाधीन हाइवे सड़कों की समीक्षा करते हुए सभी की अपडेट जानकारी सहित कार्य पूर्णता के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस संबंध में नेशनल हाइवे पीआईयू के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे अक्टूबर तक प्रारंभ करने की दृष्टि से कार्य किया जा रहा है। बैठक में संभाग के सभी कलेक्टर्स सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं उपायुक्त सपना लौवंशी, संयुक्त विकास आयुक्त डी.एस. रणदा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य पूर्णिमा गड़रिया उपस्थित रही।
विज्ञापन


धार जिले के लालबाग में स्थापित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र
मध्यप्रदेश उद्योग विभाग द्वारा धार जिले के लालबाग क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। इसकी प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रारंभ की गई। इस तरह विभाग ने धार जिले में उद्योगों के लिए 549.816 हेक्टेयर, खरगोन में 120.443 हेक्टेयर और झाबुआ में 1037.19 हेक्टेयर भूमि  विभिन्न गांव में आवंटन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाहोद-इंदौर रेल लाइन में पीथमपुर में बनेगा स्टेशन
कॉन्फ्रेंस के दौरान रेलवे के अधिकारी द्वारा दाहोद-इंदौर रेलवे लाइन के कार्य के संबंध में बताया कि पीथमपुर में रेलवे स्टेशन का विकास किया जाना है। इसके लिए  पीथमपुर में 4.194 हेक्टर और अकोलिया में 5.137 हेक्टर अतिरिक्त भूमि मांगी गई है। इसी तरह रेलवे द्वारा मनावर, सरदारपुर और झाबुआ के विभिन्न खसरा नम्बर में भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। प्रस्तावित रेलवे लाइन दाहोद से कटवारा, पिटोल,फतेहपुर, राजगढ़, सरदारपुर, धार, पीथमपुर होकर इंदौर पहुंचना है।


इंदौर के पूर्व और पश्चिम में बायपास पर भी विस्तार से हुई चर्चा
बैठक के दौरान नेशनल हाइवे द्वारा इंदौर के पूर्व व पश्चिम में बायपास निर्माण के संबंध में प्रोजेक्ट की जानकारी रखी। इंदौर से पश्चिम में प्रस्तावित बायपास 64 किमी का होगा, जो इंदौर और धार के विभिन्न गांवों में बनेगा। इसका इंदौर में अधिकांश हिस्सा 55 किमी.और धार में 8 किमी है। इसमें 634.031 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जानी है। इसी तरह इंदौर के पूर्व के पूर्व में 82.50 किमी का बायपास प्रस्तावित है, जो इंदौर में 71.3 किमी.और देवास में 4.20 किमी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed