फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Coldest night of the season in Indore, mercury reached 13.8 degrees.

Indore News:इंदौर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 13.8 डिग्री तक पहुंचा

Thu, 14 Dec 2023 09:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 14 Dec 2023 09:53 PM IST
सार

 मौसम में बदलाव का असर पूर्वी हवाएं चलने के कारण हो रहा है। इस दिशा से आ रही हवा के कारण उत्तरी क्षेत्र में कम हो रहे तापमान और बर्फबारी का असर नजर नहीं आ रहा है। बर्फीली उत्तरी हवाएं चलने से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों का तापमान तेजी से लुढ़केगा।

विज्ञापन
Indore News: Coldest night of the season in Indore, mercury reached 13.8 degrees.
इंदौर में अब ठंडक बढ़ने लगी है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अब ठंड अपना असर दिखाने लगी है। पिछले सप्ताह तक रात का पारा सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा रहता था, लेकिन 10 दिसंबर के बाद रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच रहा था, लेकिन बुधवार रात रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात थी। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड और बढ़ेगी। तापमान में गिरावट का दौर बुधवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। शाम को ठंड हल्की चुभने लगी थी।

विज्ञापन

बुधवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 13.8 डिग्री रहा। भले ही यह सीजन की सबसे सर्द रात थी, लेकिन यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। यानि दिसंबर में जैसी ठंड होती है, वैसी ठंड अभी नहीं आई है। अभी लोग हाॅफ स्वेटर और हल्के ऊनी कपड़ों से काम चला रहे है। अभी शहर में अलाव जलाने वाली ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर पूर्वी हवाएं चलने के कारण हो रहा है। इस दिशा से आ रही हवा के कारण उत्तरी क्षेत्र में कम हो रहे तापमान और बर्फबारी का असर नजर नहीं आ रहा है। बर्फीली उत्तरी हवाएं चलने से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों का तापमान तेजी से लुढ़केगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दो तीन दिन तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं होगी। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ से मध्य प्रदेश का मौसम प्रभावित हो सकता है। इसका असर शहर में 20 दिसंबर के बाद नजर आ सकता है। तब रात और दिन के तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed