फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : cold wave breaks decade record as temperature drops to 5.7 degrees

Indore News: ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 5.7 डिग्री पर पहुंचा, शहर में बढ़ी शीतलहर

Mon, 08 Dec 2025 10:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 08 Dec 2025 10:36 PM IST
सार

Indore News : इंदौर में इस साल ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे तीव्र शीतलहर की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
indore news : cold wave breaks decade record as temperature drops to 5.7 degrees
इंदौर में कड़ाके की सर्दी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इस साल की ठंड लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार रात ही 6.2 डिग्री तापमान के साथ पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया था, लेकिन इससे भी कड़ी ठंड रविवार से सोमवार की रात में दर्ज हुई। इस दौरान पारा 10 साल में पहली बार 6 डिग्री से नीचे गिरकर 5.7 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान का नया रिकॉर्ड बनने के साथ ही शहर में तीव्र शीतलहर की स्थिति बन गई। लगातार गिरते पारे ने शहर को कंपा दिया है और सुबह तक कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
कलेक्ट्रेट पर भिड़े पुलिस और कांग्रेसी, पानी की बौछारों से कार्यकर्ताओं को हटाया
विज्ञापन


तापमान में भारी गिरावट, हवाओं की रफ्तार ने बढ़ाई ठिठुरन
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था, हालांकि परसों की तुलना में यह 2 डिग्री अधिक था। वहीं रविवार रात से सोमवार रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम और परसों की तुलना में 2.7 डिग्री कम रहा। इसी अवधि में हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही तथा अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। तापमान में भारी गिरावट के कारण शहर रात से सुबह तक ठिठुरता रहा। सूरज निकलने के बाद भी हवा में ठंडक कम नहीं हुई, जिससे सुबह का समय भी सर्द रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत से आई बर्फीली हवाओं का असर, इंदौर तीसरे नंबर पर सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिसका सीधा असर मध्यप्रदेश, विशेषकर इंदौर पर देखने को मिल रहा है। उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने तापमान को तेजी से गिराया है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ता है, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं हालात बिगाड़ देती हैं। राज्य में पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, इसके बाद उमरिया 5.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर का 5.7 डिग्री का न्यूनतम तापमान इसे प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर बनाता है। चूंकि पचमढ़ी हिल स्टेशन है, इसलिए मैदानी इलाकों में उमरिया के बाद इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा।

16 घंटे में 21 डिग्री गिरा तापमान, 24 घंटे में ऐसा रहा उतार-चढ़ाव
मौसम केंद्र के अनुसार रविवार दोपहर 2.30 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार अल सुबह 6 से 7 बजे के बीच न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 14 से 15 डिग्री का अंतर रहता है, लेकिन 20 डिग्री से अधिक का अंतर आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed