फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Cold wave alert issued as temperature drops

Indore News: पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर इंदौर में, 7 डिग्री पारे ने तोड़ा रिकॉर्ड, देखें आगे क्या होगा

Sun, 09 Nov 2025 11:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, शनिवार रात पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए इंदौर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
Indore news Cold wave alert issued as temperature drops
इंदौर में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में इन दिनों ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है, खासकर रात के समय। लगातार तीसरे दिन सर्द रात ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार रात को तापमान आधा डिग्री और गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 9 डिग्री कम है। इस गिरावट के साथ ही इंदौर में 37 साल पुराना ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप खिली रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 500 से ज्यादा विद्वान इंदौर में! 'योग संकल्प 2025' में हुआ ये बड़ा ऐलान
विज्ञापन


टूट गया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार, 37 साल पहले 30 नवंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2009 में 1 नवंबर को यह 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 साल में नवंबर माह में इंदौर का न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने का यह है मुख्य कारण
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान की ओर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे यह स्थिति बनी है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश की ओर आ रही हैं। इसी कारण नवंबर की शुरुआत में ही ठंड का पहला दौर शुरू हो गया है, जो अब लगातार बना रहेगा।

शीतलहर का अलर्ट, कोहरा भी बढ़ेगा
मौसम विभाग ने 10 नवंबर को इंदौर और आसपास के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अब ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल देर रात और तड़के सुबह ठंड अधिक महसूस हो रही है। सुबह के समय दिखने वाला हल्का कोहरा आने वाले दिनों में घना हो सकता है। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे अब दिन में भी ठंडक महसूस होने लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed