फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Cold again shone in Indore, mercury dropped by five degrees, cold winds blew

Indore News: इंदौर में फिर चमकी ठंड, पांच डिग्री लुढ़का पारा, ठंडी हवाएं चली

Thu, 16 Jan 2025 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 Jan 2025 06:41 PM IST
सार

गुरुवार शाम को शहर में कोहरा भी छाया रहा। इंदौर के बायपास पर इस कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक तापमान कम रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेगी।

विज्ञापन
Indore News: Cold again shone in Indore, mercury dropped by five degrees, cold winds blew
शहर में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दिसंबर से ज्यादा ठंड के तीखे तेवर जनवरी में नजर आ रहे है। गुरुवार को इंदौर में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। बुधवार को दिन का तापमान 22 डिग्री रहा, लेकिन एक दिन बाद ही पांच डिग्री तक पारा लुढ़क गया।

विज्ञापन



दिनभर सूर्यदेवता बादलों में छुपे रहे है और ठंडी हवाएं दिनभर परेशान करती रही। रात में बर्फीली हवा से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे या फिर अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक तापमान इसी तरह बना रहेगा।

विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह शहर में बादल छाए हुए थे। सूर्य देवता नदारद थे। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन थोड़ी देर के लिए। एक बजे के बाद शहर बर्फीली हवा के आगोश में समाने लगा और ठंड के तेवर तीखे होते चले गए। शाम को सड़कों पर निकले लोग स्वेटर, कनटोपे और हाथ मौजों से लैस होकर ठंड का सामान करने के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार रात का तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा, जबकि बुधवार दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।


 

शाम को छाया कोहरा

गुरुवार शाम को शहर में कोहरा भी छाया रहा। इंदौर के बायपास पर इस कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक तापमान कम रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed