फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News cm mohan yadav cow dung lamp promoting swadeshi products

Indore News: मुख्यमंत्री भी चौंक गए, गोबर से बनेंगे लाखों दीये, चीनी प्रोडक्ट्स को टक्कर देगी यह मशीन

Fri, 03 Oct 2025 08:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 03 Oct 2025 08:20 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में 'स्वदेशी से खुशहाली' अभियान के तहत गाय के गोबर से दीये बनाने का प्रकल्प शुरू किया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा की निगरानी में नगर निगम की गौशाला में मशीनें स्थापित की गई हैं और इन दीयों को बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Indore News cm mohan yadav cow dung lamp promoting swadeshi products
सीएम ने देखी दीये बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने इंदौर दौरे के दौरान एक अनूठे नवाचार की सराहना की, जिसके तहत अब गोबर से स्वदेशी दीये बनाए जा रहे हैं। नेहरू पार्क में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर आयोजित एक प्रदर्शनी में उन्होंने दीये बनाने की मशीन का अवलोकन किया और इस पहल की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इंदौर प्रशासन के इस कदम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


कलेक्टर की विशेष पहल
यह नवाचार कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष पहल पर "सेवा पखवाड़े" के अंतर्गत 'स्वदेशी से खुशहाली' अभियान को नई दिशा देने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए पवित्र गाय के गोबर से दीये तैयार करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: भारी वाहनों की नो एंट्री पर ट्रांसपोर्टर्स नाराज, सोमवार से अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


हातोद गौशाला में लगी मशीनें
इस परियोजना के लिए नगर निगम की हातोद स्थित गौशाला में दो मशीनें स्थापित की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, लाखों दीयों का उत्पादन समय पर पूरा करने के लिए जल्द ही और मशीनें लगाई जाएंगी। इस पहल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वदेशी अभियान को मजबूती मिलेगी।

बाजार में भी उपलब्ध होंगे दीये
इन दीयों को आकर्षक पैकिंग के साथ बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य से जोड़ा है। साथ ही, पशुपालन विभाग, नगर निगम और जिला पूर्ति नियंत्रक को प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed