{"_id":"672750df36bc4d4d4c0d1507","slug":"indore-news-cm-mohan-yadav-bhagwan-birsa-munda-swarojgar-yojana-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मुझे तो बोलेरो ही चाहिए... और सीएम ने दिलवा दिए 9 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मुझे तो बोलेरो ही चाहिए... और सीएम ने दिलवा दिए 9 लाख रुपए
Sun, 03 Nov 2024 04:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:00 PM IST
सार
Indore News: अलीराजपुर जिले के ग्राम आमझिरी के युवा की चमकी किस्मत, हरसिंह कलेश को मिलेगी सपनों की उड़ान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों का जिला प्रशासन ने किया त्वरित परिपालन
विज्ञापन
सीएम ने दिलाई गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूरस्थ आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले के ग्राम आमझिरी विकासखंड कट्ठीवाड़ा निवासी हरसिंह कलेश के सपनों को मिलेगी अब उड़ान। अब वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से। 28 अक्टूबर 2024 को हुई समाधान कार्यक्रम में अलीराजपुर जिले के हरसिंह कलेश की सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को लिया गया था।
व्यवसाय के लिए चाहिए थी गाड़ी
हरसिंह कलेश बीए तक शिक्षित हैं। स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में चार पहिया वाहन बोलेरो गाड़ी के लिए आवेदन किया था। बैंक ने तत्समय बोलेरो का 9.90 लाख का लोन अव्यवहारिक मानकर अस्वीकृत कर दिया था और जब शिकायत समाधान में आई तो उसे बैंक ने किराने की दुकान के लिए 3 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया था। मुख्यमंत्री ने समाधान में कहा कि आवेदक ने बोलेरो गाड़ी के लिये ऋण मांगा है और बैंक को उसे बोलेरो गाड़ी ही स्वीकृत करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर अलीराजपुर ने स्वयं इस पूरे प्रकरण का लगातार गंभीरता से अपडेट लिया और 30 अक्टूबर को बैंक और आदिवासी वित्त विकास निगम से प्रकरण स्वीकृति होकर हरसिह को "भगवान बिरसा मुंडा योजना" में बोलेरो वाहन हेतु ₹9.90 लाख का वाहन लोन स्वीकृत करवाया।
दीपावली पर घर आई खुशियां
प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर हरसिंह को लोन मिल गया और दीपावली में उसने अपनी बोलेरो गाड़ी खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हरसिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उनका आभार व्यक्त कर कहा कि जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर वह संतुष्ट है। अब वह भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत मिले चार पहिया वाहन ऋण से स्वयं के रोजगार के सपने को साकार कर आत्मनिर्भर हो सकेगा।