{"_id":"671baaa52a1624db7809e1a6","slug":"indore-news-city-crime-police-commissioner-santosh-kumar-singh-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नशा, सायबर क्राइम और महिला अपराध बढ़ते जा रहे, नए पुलिस कमिश्नर क्या बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नशा, सायबर क्राइम और महिला अपराध बढ़ते जा रहे, नए पुलिस कमिश्नर क्या बोले...
Fri, 25 Oct 2024 07:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:56 PM IST
सार
Indore News: संतोष कुमार सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनकर आए हैं। राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह बने नए इंदौर पुलिस कमिश्रनर।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में नशा, ट्रैफिक जाम और साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला अपराध के मामलों में भी तेजी से इजाफा देखा गया है। इन सबके बीच इंदौर को नए पुलिस कमिश्नर मिले हैं संतोष कुमार सिंह। वे इंदौर में डीआईजी के पद पर रह चुके हैं और इससे पहले उज्जैन में आईजी थे। उनके पहले इंदौर कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
प्र. नशे के कारोबार पर कैसे रोकथाम करेंगे।
उ. नशे के कारोबार पर लगाम कसना हमारी प्राथमिकता है। पहले हम बेहतर पुलिसिंग सिस्टम डवलप करेंगे। पुराने अधिकारियों को इस विषय में बहुत सी जानकारियां हैं। उनके साथ पूरी योजना बनाकर काम किया जाएगा।
प्र. ट्रैफिक को कैसे नियंत्रित करेंगे।
उ. हम पहले देखेंगे कि क्या चुनौतियां हैं। यातायात के कई पहलू हैं। यह लगातार आगे बढ़ रहा शहर है। उसकी चुनौतियों को हर स्तर पर समझना होगा। सिर्फ पुलिस के दबाव से यातायात नहीं सुधरता। संस्थाओं के साथ ट्रैफिक सुधारने पर काम करेंगे और जनता को भी जागरूक करेंगे। ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जनता को सीधी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
प्र. महिला सुरक्षा
उ. महिला सुरक्षा हमेशा से ही प्राथमिकता का विषय है। हम तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करेंगे। कोई कोताही नहीं हो इस पर ध्यान देंगे। यह जीरो टालरेंस का विषय है।
प्र. कई पुराने अनसुलझे केस हैं, कैसे सुलझाएंगे।
उ. पहले के कई बड़े मामले अनसुलझे हैं। इसमें हम प्राथमिकता तय करेंगे। कई मामले पारिवारिक होते हैं पर कई गंभीर आपराधिक होते हैं। इनमें आपराधिक मामलों को पहले सुलझाने का प्रयास करेंगे।
प्र. सायबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती है, इस पर नियंत्रण की क्या योजना है।
उ. सायबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है। हम नागरिकों से अनुरोध करेंगे कि सबसे पहले आपको जागरूक होना होगा। किसी भी तरह के अवांछित फोन पर बात न करें और ओटीपी देना, जानकारी देना जैसी गलतियां न करें। हम सायबर क्राइम के अपराधियों को तेजी से पकड़ रहे हैं पर जनता से निवेदन है कि वह सबसे अधिक जागरूक रहे।
प्र. दीपावली पर किस तरह से शहर को सुरक्षा देंगे।
उ. मैं पूरे पुलिस विभाग की तरफ से शहर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। त्योहार में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए हम सभी विभागों से बात करके योजना बनाकर काम करेंगे। त्योहारों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। पूरा पुलिस विभाग जनता के लिए दिन रात तत्पर है।
प्र. पुलिस जनसुनवाई से जनता दूर हो रही है, क्या करेंगे।
उ. मैं जनता से कहना चाहता हूं कि बिना डरे पुलिस के पास शिकायत लेकर आएं। पुलिस जनसुनवाई में आएं और यदि आपको किसी भी तरह की परेशानी है तो वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें। समय सीमा में ही हम जनता की परेशानियां सुलझाएंगे।
प्र. पुलिस बल की बहुत कमी है, क्या योजना है।
उ. इस पर लगातार काम किया जा रहा है। अब इस तरह की स्थिति नहीं है। इंदौर को लगातार पुलिस बल दिया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है और समय के साथ यह बेहतर होती जाएगी।