Indore News:इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में बदलाव
इंदौर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में रेलवे ने आंशिक बदलाव किया है।19 जुलाई से यह परिवर्तन चंद्रावतीगंज से नीमच के बीच स्थित स्टेशनों पर लागू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के समय में रेलवे ने आंशिक बदलाव किया है। इस रेल सेवा को स्पीड-अप किए जाने के कारण समय में परिवर्तन किया गया है। इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रावतीगंज रेलवे स्टेशन से नीमच स्टेशन के बीच आने वाले स्टेशनों पर ही ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर ट्रेन पहले के निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19337 इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 19 जुलाई से संशोधित समयानुसार किया जाएगा। ट्रेन इंदौर स्टेशन से निर्धारित समय रात 7:54 बजे के स्थान पर रात 7:50 बजे रवाना होगी तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर अपने निर्धारित समयानुसार पहुंचेगी।
इंदौर से रवाना होने के बाद ट्रेन चंद्रावतीगंज स्टेशन पर पहले के 7:54 बजे के बजाय रात 8:16 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बड़नगर स्टेशन पर रात 8:45 बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 9:40 बजे, जावरा स्टेशन पर रात 10:15 बजे, मंदसौर स्टेशन पर रात 10:53 बजे तथा नीमच स्टेशन पर रात 11:36 बजे पहुंचेगी। चित्तौड़गढ़ से दिल्ली के बीच स्थित स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
