फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Central Government Investigates Over 500 Waqf Board Properties in Madhya Pradesh

Indore News: मप्र में वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा संपत्तियों की जांच शुरू, बड़ा खुलासा संभव

Sat, 08 Mar 2025 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Mar 2025 08:39 PM IST
सार

Indore News: केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच तेज कर दी है। भोपाल, इंदौर और देवास की 108 संपत्तियों समेत मप्र की 500 संपत्तियों का औचक निरीक्षण हो रहा है, जिसमें बड़े घोटालों का खुलासा संभव है।

विज्ञापन
Indore News Central Government Investigates Over 500 Waqf Board Properties in Madhya Pradesh
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है और केंद्र सरकार ने इस पर पैनी नजर बनाई हुई है। तेजी से हो रहे अतिक्रमण, कब्रिस्तान, मस्जिद और अन्य जमीनों से जुड़े घोटालों की जांच के लिए देशभर में अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश के तीन जिलों भोपाल, इंदौर और देवास की 108 संपत्तियों समेत पूरे प्रदेश की 500 संपत्तियों की औचक जांच की जा रही है। वक्फ संपत्तियों की पुष्टि के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश के दौरे पर आया है।

विज्ञापन

तीन शहरों की 108 संपत्ति
इस निरीक्षण में भोपाल की 37, इंदौर की 35 और देवास की 36 यानी कुल 108 संपत्तियों को शामिल किया गया है। भोपाल जिले में मीर अनम फिरोज के साथ मोहम्मद तारिक और मोहम्मद हुजैफा, इंदौर में मोहम्मद अबुजर के साथ मोहम्मद उस्मान और जुनैद गनी, और देवास में सिद्धार्थ प्रकाश के साथ मोहम्मद आबिद खान व अब्दुल रहमान इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं। यह टीम 9 मार्च तक वक्फ संपत्तियों का सर्वेक्षण और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं। कई मामलों में क्रय-विक्रय की अनुमति अनधिकृत रूप से देकर जमीनों का नामांतरण करवा दिया गया है। सरकारी रिकॉर्ड में यह भी सामने आया है कि कई निजी जमीनों को भी वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज करा दिया गया था। यहां तक कि कुछ मंदिरों की भूमि भी बोर्ड के खाते में जोड़ दी गई थी। इस तरह की त्रुटियों की पहचान कर उन्हें सुधारा जाएगा और वास्तविक वक्फ संपत्तियों की सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

छोटी बड़ी 600 से अधिक वक्फ संपत्ति हैं इंदौर में
इंदौर जिले में इस संबंध में गहन जांच चल रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले की जूनी इंदौर तहसील में 187, देपालपुर में 136, सांवेर में 105, महू में 93, हातोद में 38, भिचौली हप्सी में 15, खुड़ैल में 24, मल्हारगंज में 19 और राऊ में 18 संपत्तियों की जांच की जा रही है। इनमें से जूनी इंदौर क्षेत्र की 187 संपत्तियों में कई मल्हारगंज तहसील में भी पाई गई हैं, जिससे आंकड़ों में बदलाव हुआ है। हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, इंदौर जिले में 600 से अधिक वक्फ संपत्तियों की पहचान की गई है। प्रशासन अब इन जमीनों का सत्यापन कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि कितनी संपत्तियां वास्तव में वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में हैं। इस जांच के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है, जिससे अवैध रूप से दर्ज की गई संपत्तियों पर कार्रवाई संभव होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed