फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CCTV Cameras to Monitor Revenue Courts for Transparency and Timely Justice

Indore News: अब राजस्व न्यायालयों में लगेगा हाईटेक जासूस, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Fri, 30 May 2025 06:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 30 May 2025 06:47 AM IST
सार

Indore News: इंदौर जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अधिकारियों की उपस्थिति और प्रकरणों की सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी की जा सकेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

विज्ञापन
Indore News: CCTV Cameras to Monitor Revenue Courts for Transparency and Timely Justice
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले के राजस्व न्यायालयों की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली की निगरानी अब और अधिक सुदृढ़ होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इंदौर जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इन कैमरों के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति, प्रकरणों की सुनवाई की प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में राज्सव अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में अपर कलेक्टर रिकेंश वैश्य, राजेन्द्र रघुवंशी, निशा डामोर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने कहा कि यह पहल राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन


कोई मामला तीन महीने से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए
कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बोर्ड रूम में समय पर उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे कार्यों में देरी होती है। इसे रोकने के लिए बोर्ड रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। बैठक में कलेक्टर सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण के किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। तीन माह से अधिक लंबित एक भी मामला नहीं रहना चाहिए। यह एसडीएम और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में गिरावट पर जताई नाराजगी
सीमांकन संबंधी मामलों में सुधार लाने के लिए भी कलेक्टर ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सीमांकन या बंटवारे के कारण प्रकरण खारिज हो रहे हैं तो उसका राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड रखा जाए। तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए जल्द ही आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर सिंह ने राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती पर जोर देते हुए कहा कि इसमें लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग अपर कलेक्टर द्वारा की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री के मामलों में भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व वसूली को लेकर भी कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे पोर्टल बनने का इंतजार न करें, बल्कि अभी से पूरी मेहनत के साथ कार्य में जुट जाएं। सीएम हेल्पलाइन रेवेन्यू ग्रेडिंग में आई गिरावट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी शिकायतों का 50 दिनों के भीतर समाधान हो। शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed