फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news car accident one person died in lig square

Indore News: इंदौर में कार ने कई लोगों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 08:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 27 Mar 2024 08:02 PM IST
सार

शहर के एलआईजी चौराहे पर बुधवार शाम हुए हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
indore news car accident one person died in lig square
कार के आसपास सभी जगह खून फैल गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बुधवार शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार चालक ने शहर के सबसे व्यस्त चौराहे एलआईजी पर तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कई कारें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। वह किसी निजी अस्पताल के डीन का ड्राइवर है।
विज्ञापन


रॉन्ग साइड से बाइक आने पर हुआ हादसा
एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एलआईजी चौराहे पर सिग्नल खुलते ही बाइक सवार अचानक रॉन्ग साइड से निकला। तभी सामने से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिग्नल ग्रीन होने पर कार निकली और तभी बाइक सामने आते ही उसकी टक्कर हो गई। कार ने बाइक सवार युवक सहित तीन लोगों को उड़ा दिया। हादसे में एजाज पुत्र आसिफ खान निवासी मालवीय नगर की मौत हो गई है। एजाज जंजीरवाला चौराहे के मेडिकल से रोजा इफ्तारी के लिए कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह एलआईजी पर हादसे का शिकार हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। 
विज्ञापन


घायलों का चल रहा इलाज, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
कार की टक्कर से कई अन्य गाड़ियों को भी नुकसान हुआ और दो अन्य लोगों को भी टक्कर लगी। दोनों का एलआईजी चौराहे पर ही स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया जिसे पुलिस टीम ने खुलवाया और लोगों को रास्ता दिया। सड़क पर बहुत दूर तक बाइक के टुकड़े और युवक का खून फैल गया। पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद ही घटना की स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed