{"_id":"6601ace4a86e7f8dcb08d791","slug":"indore-news-car-accident-holi-festival-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नशे में लोगों पर चढ़ा दी कार, दो युवक गंभीर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नशे में लोगों पर चढ़ा दी कार, दो युवक गंभीर, कई घायल
Mon, 25 Mar 2024 10:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 25 Mar 2024 10:27 PM IST
सार
होली के जश्न में नशा करके कार चला रहे युवकों ने कई लोगों को कुचल दिया। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग और कार।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के दिन हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदौर के चंदन नगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कार इतनी तेज गति में थी कि संभल भी नहीं पाई और छह से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद रुकी। हादसे में कार में सवार युवकों सहित पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि सोमवार शाम चंदन नगर इलाके में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इसमें बाइक सवार दो युवकों सहित एक ठेले वाले को चोट आई है। जिसमें तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी के मुताबिक कार सवार नशे में थे और तेज गति से कार चला रहे थे। कार ने बाइक और वहां खड़े ठेलों को टक्कर मारी और निर्माणाधीन सड़क के यहां घुस गई। इसके बाद वहां पर मौजूद भीड़ ने युवकों की पिटाई कर दी। नशा करके कार चला रहे सभी युवकों के परिवार की जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस कार जब्त करके आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
