फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Captain Meera Dave said – Knowledge, army and money are necessary for the creation of any nation.

Indore News: कैप्टन मीरा दवे ने कहा-किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए ज्ञान, सेना और पैसा जरूरी

Sun, 23 Nov 2025 08:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

कैप्टन दवे ने कहा कि हाल ही में जब भारत में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया तो उस ऑपरेशन की मीडिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी भी दो महिला अधिकारियों को दी गई थी। इसके साथ ही इस ऑपरेशन में पठानकोट से जो विंग काम कर रही थी इसका नेतृत्व भी एक नारी कर रही थी।

विज्ञापन
Indore News: Captain Meera Dave said – Knowledge, army and money are necessary for the creation of any nation.
कैप्टन मीरा दवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की व्याख्यामाला में रविवार को कैप्टन मीरा दवे ने ‘नारी नेतृत्व से बढ़ता नागरिक विश्वास’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए ज्ञान, सेना और पैसा जरूरी होता है। ज्ञान देवी सरस्वती देती है, सेना यानी शक्ति मां दुर्गा देती है और पैसा मां लक्ष्मी से मिलता है। महिला अपने हाथ में चूड़ी पहनी होती है तो वह उसी हाथ से रॉकेट लांचर भी उड़ाती है और एके-47 भी चलाती है। पायल और चूड़ी को नारी के बंधन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

कैप्टन दवे ने कहा कि हाल ही में जब भारत में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया तो उस ऑपरेशन की मीडिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी भी दो महिला अधिकारियों को दी गई थी। इसके साथ ही इस ऑपरेशन में पठानकोट से जो विंग काम कर रही थी इसका नेतृत्व भी एक नारी कर रही थी। फाइटर पायलट भी महिला है। महिला के नेतृत्व के प्रति नागरिक विश्वास भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि एक समय स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत उड़ान तब भर सकता है जब उसके दोनों पंख मजबूत होंगे। यहां पर दोनों पंख के रूप में स्त्री और पुरुष के स्वस्थ, सकुशल और मजबूत होने की बात कही गई थी। उन्होंने देवी अहिल्या बाई, झांसी की रानी से जुड़े प्रसंगों को भी सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बडजात्या ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ वक्ता का स्वागत प्रणिता दीक्षित और ग्रीष्मा त्रिवेदी ने किया।संचालन वैशाली खरे ने किया। अतिथि को स्मृति चिन्ह ओपी जोशी ने भेंट किया। अभ्यास मंडल की व्याख्यान माला में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार का व्याख्यान होगा। वे समाजवाद का स्वप्न और संभावनाएं विषय पर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed