फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bypass road accident

Indore News: सड़क निर्माण में लापरवाही से बायपास पर हादसा, युवक की मौके पर मौत

Sun, 17 Mar 2024 11:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 17 Mar 2024 11:35 PM IST
सार

गिट्टी में गाड़ी फिसलने से हुआ हादसा, लोगों ने बताया न तो आसपास बैरिकेड्स लगाए हैं न ही कोई सूचना। 
 

विज्ञापन
indore news bypass road accident
बायपास पर हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बायपास पर हुए एक हादसे में युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यहां पर सड़क का काम चल रहा था और ठेकेदार ने गिट्टी वाले क्षेत्र को बिना बैरिकेटिंग के खुला छोड़ दिया था। एक बाइक सवार इस गिट्टी की वजह से फिसल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बायपास पर सड़क का काम चल रहा है। आसपास न तो बैरिकेड्स लगाए गए हैं न ही बिजली की व्यवस्था है। जहां पर गिट्टी पड़ी थी वहां पर अंधेरा था। बाइक सवार को गिट्टी नहीं दिखी और गाड़ी फिसलने की वजह से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर कई हिस्सों में बंट गया। 
विज्ञापन


निर्माण कार्य में लापरवाही कर लोगों की जान ले चुकी
गौरतलब है कि निर्माण कार्य में लापरवाही से कई लोगों की जान जा चुकी है। पहले भी कई बार सड़क निर्माण कार्य में हुए गलतियों ने कई लोगों की जान ले ली। इसके बावजूद न तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होती है न ही व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed