फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Bus falls into ditch near Indore, 30 passengers rescued safely, two women passengers died

Indore News: इंदौर के समीप बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया एलान

Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
सार

बस में सवार यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। ग्रामीणों  ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सिमरोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल कर इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। वहीं मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
Indore News: Bus falls into ditch near Indore, 30 passengers rescued safely, two women passengers died
बस गहरी खाई में गिर पड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार रात ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस इंदौर-खंडवा रोड पर सिमरोल के भेरूघाट में 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। उन्हें इंदौर के एमवाय व महू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन



बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा एक मोड़ पर हुआ। बस असंतुलित हुई और खाई में जा गिरी। मृतकों में राहुल पिता अजय निवासी देवरिया यूपी, पद्मा बाई और अनिता पति अशोक शामिल हैं। घटनास्थल इंदौर से करीब 40 किमी दूर है। हादसा होते ही बस में सवार यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सिमरोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन


ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर आ रही थी

घायल यात्रियों ने बताया कि बस एक मोड़ से जा रही थी, तभी अचानक झटका लगा और बस खाई में गिर पड़ी। बस ओंकारेश्वर की तरफ से आ रही थी और ओंकारेश्वर से इंदौर आने वाले यात्री भी उसमें सवार हुए थे। कुछ घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच फोड़कर निकाला ग्रामीणों ने यात्रियों को

खाई में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे और सब्बल व राॅड से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला। अंधेरा होने के कारण बचाव के काम में परेशानी भी आई। इंदौर से 10 से ज्यादा एम्बुलेंस मौके पर घायलों को लेने पहुंचीं।

कार से टकराने के बाद गिरी बस खाई में

यात्रियों ने बताया कि एक कार से टकराने के बाद बस खाई में गिरी। कार के भी खाई में गिरने की आशंका है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बस का नंबर एमपी 13 जेई 4895 है। इस बस नंबर के बारे में परिवहन विभाग की बेवसाइट पर जानकारी निकाली गई तो नाम भी अधूरा है। वेबसाइट पर ए के एस आर अक्षर लिखे हैं और बीच अक्षरों के बीच में 10 स्टाॅर बने हैं। बस मां श्वेता नगर उज्जैन के पते पर पंजीकृत है। यह बस ओंकारेश्वर से उज्जैन के बीच प्रतिदिन चलती है और ज्यादातर ओंकारेश्वर और उज्जैन जाने वाले यात्री इसमें सवार होते हैं।

यातायात हुआ बाधित

बस हादसे के बाद ग्रामीण भी मदद के लिए जुटे और कुछ अन्य वाहन भी रुक गए। इस कारण इंदौर खंडवा रोड पर स्थित भेरूघाट पर जाम लगने लगा। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले ट्रैफिक बहाल करवाया, ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी न आए। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस ड्रायवर शराब के नशे में था और अंधाधुंध गति से बस चला रहा था।


सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि घोषित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिमरोल बस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। 

पहले भी हो चुके हैं भेरूघाट पर हादसे
इंदौर का भेरूघाट इंदौर-खंडवा रोड पर एक एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट है। यहां अक्सर, खासकर बारिश के मौसम में, दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाल के वर्षों में रहीं कुछ प्रमुख और गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं। इस सड़क का निर्माण भी हो रहा है। इस कारण ट्रैफिक का दबाव भी ज्यादा रहता है।

  •  सोमवार को भेरूघाट पर एक यात्री बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। इस भीषण हादसे में (खबर लिखे जाने तक) 3 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से कई घायल हैं।
  • नवंबर 2024: एक यात्री बस भेरूघाट पर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए थे, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं।
  • जुलाई 2023: घाट पर एक मल्टी-व्हीकल (कई वाहनों की) भिड़ंत हुई। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर के बाद, पीछे से आ रही एक यात्री बस उनमें जा घुसी, और फिर एक कार उस बस से टकरा गई। इस हादसे में एक ट्रॉली ड्राइवर की मौत हो गई थी और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  •  दिसंबर 2022: दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई थी। इस दुर्घटना में 25 से 30 यात्री घायल हुए थे, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई थी।
  • जुलाई 2022: दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के क्लीनर अंदर फंस गए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई (2 मौतें)।
  •  जून 2022: यह सबसे गंभीर हादसों में से एक था। इंदौर से खंडवा जा रही एक यात्री बस भेरूघाट पर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • अक्टूबर 2021: भेरूघाट पर दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई थी और 15 अन्य यात्री घायल हो गए थे।
  • इन प्रमुख घटनाओं के अलावा, भेरूघाट पर ट्रकों के ब्रेक फेल होने, वाहनों के पलटने और छोटी-मोटी भिड़ंत के हादसे  लगभग हर साल दर्ज होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed