फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bus accident in Kanadia area one dead driver absconding police investigation on

Indore News: बस की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

Mon, 03 Nov 2025 05:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Nov 2025 05:38 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह पैदल जा रहा था जब तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

विज्ञापन
indore news bus accident in Kanadia area one dead driver absconding police investigation on
विकास - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक विकास तिलोदिया पैदल जा रहा था, तभी इंदौर-देवास के बीच चलने वाली एक उपनगरीय बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
जेमी के मैजिक से शानदार शेफाली तक: जीत की ये दीप्ति'मान' रोशनी दशकों तक हरमन-हर स्मृति में रहेगी
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
कनाडिया पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पिपल्याहाना में एक दुकान पर काम करता था। परिवारजनों ने बताया कि हादसे से पहले उसका दोस्त उसे ब्रिज तक छोड़कर चला गया था, जिसके बाद वह पैदल दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान रजवाड़ी होटल के पास तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। बस में उस समय कई यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। विकास के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है, जबकि उसके माता-पिता और भाई अलग रहते हैं। पुलिस अब फरार बस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

रावजी बाजार में भी एक महिला की मौत
इसी दिन रावजी बाजार क्षेत्र में भी एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें मेहरून (56) पत्नी कद्दूस गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है जिसने उन्हें टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed