फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BRTS is breaking down at night, the mayor said – the dividers on one side will be removed in a mo

Indore News: रात में टूट रहा बीआरटीएस, मेयर ने कहा-एक माह में एक तरफ के डिवाइडर हट जाएंगे

Sat, 22 Nov 2025 10:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Nov 2025 10:33 AM IST
सार

महापौर भार्गव ने बताया कि कार्य की गति संतोषजनक है और जल्द ही आमजन को इसका वास्तविक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा अगले एक महीने में एक तरफ के डिवाइडर पूरी तरह हट जाएंगे, इसके बाद दूसरी तरफ के डिवाइडर हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore News: BRTS is breaking down at night, the mayor said – the dividers on one side will be removed in a mo
बीआरटीएस रात में टूटने लगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बीआरटीएस की बस लेन तोड़ने काम रात में भी शुरू हो गया है। एक किलोमीटर हिस्से में एक तरफ के डिवाइडर तोड़ दिए गए है। साथ ही उसका मलबा भी उठाया जा रहा है,ताकि उसके कारण हादसा न हो। इस काम को देखने शुक्रवार रात मेयर पुष्य मित्र भार्गव व निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन



उन्होंने ठेकेदार एजेंसी से कहा कि रात के समय मार्ग पर ट्रैफिक नहीं रहता। इस कारण तेजी से काम करे। कर्मचारियों ने अफसरों को बताया कि दिन के समय बीआरटीएस के बस स्टाॅप तोड़ने का काम किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने देर रात जीपीओ से शिवाजी वाटिका चौराहे तक चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

महापौर ने एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य सुरक्षित तरीक़े से हो और यातायात बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुचारू यातायात उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महापौर भार्गव ने बताया कि कार्य की गति संतोषजनक है और जल्द ही आमजन को इसका वास्तविक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा अगले एक महीने में एक तरफ के डिवाइडर पूरी तरह हट जाएंगे, इसके बाद दूसरी तरफ के डिवाइडर हटाए जाएंगे। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने का काम भी शुरू होगा। आपको बता दे कि पिछले दिनों बीआरटीएस को लेकर लगी याचिका में कोर्ट ने बीआरटीएस नहीं टूट पाने पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा कि 9 माह बाद भी बीआरटीएस नहीं टूट पाया, लेकिन मकान तोड़ने के लिए अमला एक दिन की देर भी नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed