फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news boy commit suicide after girl blackmailing

Indore News: प्रेमिका को वीडियो कॉल करके फांसी लगा ली, भाई बोला लड़की ब्लैकमेल कर रही थी

Fri, 26 Jul 2024 09:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Jul 2024 09:16 PM IST
सार

सोमनाथ महाराज के पोते ने की आत्महत्या, इन्हीं के नाम पर इंदौर में बनी थी सोमनाथ की चाल 
 

विज्ञापन
indore news boy commit suicide after girl blackmailing
गौरव (25) पुत्र श्याम मिश्रा सोमनाथ की चाल में रहता था - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले 25 वर्षीय गौरव मिश्रा ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनके मोबाइल को जब्त किया है और प्रेमिका के साथ उनके रिश्ते पर संदेह जताया है। पुलिस को पता चला है कि गौरव अपने परिवार से अलग रहता था और एक कमरे में अकेले रहता था। गौरव का उज्जैन की एक लड़की के साथ लिव-इन रिश्ता था, जो अब खत्म हो चुका था। लड़की गौरव को ब्लैकमेल कर रही थी और केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंधों में विफलता और ब्लैकमेलिंग के कारण हो सकता है कि गौरव ने आत्महत्या का कदम उठाया हो।
विज्ञापन


प्रेमिका को किया आखिरी वीडियो कॉल 
पुलिस के मुताबिक गौरव (25) पुत्र श्याम मिश्रा सोमनाथ की चाल में रहता था। उसने अपने कमरे में गुरुवार को फांसी लगाई है। देर शाम को लोगों ने उसे कमरे में फंदे पर देख पर लटका देखा था। पुलिस को गौरव का मोबाइल मिला, जिसमें आखिरी बार उसकी बातचीत VIDEO कॉल पर प्रेमिका से होना पता चला है। शंका है कि वीडियो कॉलिंग के दौरान ही उसने सुसाइड किया था। गौरव मिश्रा डॉग बेचने से जुड़ा काम करता था। इंदौर-2 में मालवा मिल के पास सोमनाथ की चाल है। यह सोमनाथ महाराज के नाम पर है। गौरव उन्हीं का पोता था। गौरव का एक भाई राऊ में अलग रहता है।
विज्ञापन


भाई बोला लड़की ब्लैकमेल कर रही थी
गौरव का भाई राऊ में रहता है। भाई ने पुलिस को जानकारी दी है कि गौरव उज्जैन में रहने वाली किसी लड़की के साथ लिव-इन में बाणगंगा इलाके में रह चुका है। अब कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। लड़की गौरव को ब्लैकमेल कर रही थी और केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। भाई ने पुलिस को आशंका जताई है कि इसी कारण गौरव ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed