फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-bomb-squad-searches-mall-airport-hospital-after-threat

Indore News: मॉल में धमाका या मॉक ड्रिल? स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड की अचानक एंट्री से मचा हड़कंप

Sat, 10 May 2025 08:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 May 2025 08:49 PM IST
सार

Indore News: शनिवार को इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रेजर आइलैंड मॉल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अचानक जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हुई। 

विज्ञापन
indore-news-bomb-squad-searches-mall-airport-hospital-after-threat
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के तहत अचानक बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम ट्रेजर आइलैंड मॉल पहुंची। टीम ने स्निफर डॉग और विशेष उपकरणों की सहायता से मॉल के हर कोने की गहन जांच की। मॉल में आए कुछ लोगों के बैग भी चेक किए गए, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। टीम ने मॉल के बाद शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों जैसे शेल्बी हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, जिला कोर्ट और सेंटर मॉल में भी तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


भारत-पाक तनाव के बीच बढ़ी सतर्कता
यह सुरक्षा जांच ऐसे समय में हुई है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली थी। इस सूचना के बाद तुरंत बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया और स्टेडियम की पूरी तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


मॉल की हर जगह की गई जांच, डस्टबिन भी नहीं छोड़ा
बीडीडीएस की टीम ने मॉल की पूरी इमारत की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान दुकानों, काउंटरों, फूड जोन और यहां तक कि डस्टबिन तक की जांच की गई। मॉल में मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई और उनके सामान की जांच की गई। इस व्यापक तलाशी अभियान का उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को पहले ही निष्क्रिय करना था ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगातार हो रही मॉक ड्रिल: एडिशनल डीसीपी
एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि इंदौर में सुरक्षा के मद्देनज़र समय-समय पर मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इन अभ्यासों में बीडीडीएस की टीम सक्रिय रूप से भाग लेती है और शहर के प्रमुख स्थलों पर जांच करती है। शनिवार को यह जांच ट्रेजर आइलैंड मॉल और शेल्बी अस्पताल में की गई। दोनों स्थानों पर सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है और भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed