फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP National President Nadda said- Focus on weak seats, work harder on Dhar, Jhabua seats.

Indore News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा- कमजोर सीटों पर फोकस करो, धार,झाबुआ सीट पर ज्यादा मेहनत

Thu, 04 Apr 2024 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

दोनो सीटों पर जयस के बढ़ते प्रभाव ने भाजपा को चिंता में डाल रखा हैै,क्योकि दो सीटों पर जयस समर्थित विधायक है और एक सीट पर भारत आदिवासी विकास पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Indore News: BJP National President Nadda said- Focus on weak seats, work harder on Dhar, Jhabua seats.
जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव को गंभीरता से लें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर क्लस्टर की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीट धार और झाबुआ रतलाम सीट पर भाजपा सबसे ज्यादा मेहनत करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की समीक्षा बैठक मेें इन दोनो सीटों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा के बाद ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है। बैठक में इन दोनो लोकसभा सीटों के तीन मंत्री, चुनाव प्रभारी व पार्टी उम्मीदवारों से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलग से चर्चा की।

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों का टिकट दोनो सीटों पर कटा, उन्हेें भी बैठक में बुलाया गया था। नड्डा ने इन सीटों को लेकर इशारों में कहा कि जहां हम कमजोर रहे। उसकी असली वजह पता होना चाहिए और उसे दूर करने के एकजुट होकर प्रयास करे।

विज्ञापन


मालवा निमाड़ की इन दोनो सीटों पर ही पार्टी ने टिकट रिपीट नहीं किया है। दोनो जगह नए चेहरों को मौका दिया गया हैै। दोनो सीटों पर जयस के बढ़ते प्रभाव ने भाजपा को चिंता में डाल रखा हैै,क्योकि दो सीटों पर जयस समर्थित विधायक है और एक सीट पर भारत आदिवासी विकास पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। दोनो सीटों के स्थानीय नेतागणों अब तक हुई चुनावी तैयारियों और गतिविधियों के बारे में ज्यादा जोर देकर रणनीतिकारों ने पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर के नेताओं को भी जिम्मेदारी

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर इंदौर के कुछ नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। वे चुनाव अभियान पर नजर रखेंगे। अभी से उन नेताओं को क्षेत्रों के दौरे करने को कहा गया हैै। इस लोकसभा सीट केे कई मतदाता रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में रहते हैै। उन्हें वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed