फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: BJP National President Nadda in Indore on Wednesday, discussion on Malwa Nimar seats

Indore News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बुधवार को इंदौर मेें, मालवा निमाड़ की सीटों पर चर्चा

Tue, 02 Apr 2024 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Apr 2024 06:55 PM IST
सार

नड्डा उनसे सीधे बात करेंगे और सीटों को लेकर फीडबैक रहेगा। उनका ज्यादा फोकस, झाबुआ, खरगोन और धार लोकसभा सीट पर रहेगा,क्योकि विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ की आदिवासी सीटें भाजपा के पास कम आई है।

विज्ञापन
Indore News: BJP National President Nadda in Indore on Wednesday, discussion on Malwa Nimar seats
मालवा निमाड़ की पांच सीटो पर मंथन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के बड़े नेताअेां के दौरे अब मध्य प्रदेश मेें शुरू हो गए है। जबलपुर की सभा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बुधवार को इंदौर आ रहे है। वे मालवा निमाड़ की पांच सीटों का फीडबैैंक लेंगे। जिनमें एससी और एसटी की तीन सीटें शामिल है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी व चुनाव प्रबंधन से जुड़े नेता शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


नड्डा उनसे सीधे बात करेंगे और सीटों को लेकर फीडबैक रहेगा। उनका ज्यादा फोकस, झाबुआ, खरगोन और धार लोकसभा सीट पर रहेगा,क्योकि विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ की आदिवासी सीटें भाजपा के पास कम आई है। बैठक में इंदौर कलस्टर की सीटें पर चर्चा होना है। इस कलस्टर मेें इंदौर लोकसभा केे अलावा धार, खरगोन, रतलाम-झाबुआ और खंडवा की सीट शामिल है।
विज्ञापन


बैठक मेें संगठन की कोर कमेटी केे सदस्यों शामिल रहेंगे। नड्डा के साथ मध्य प्रदेश केे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल रहेंगे। इंदौर कलस्टर की जिम्मेदारी देवड़ा को दी गई है। नड्डा ने मंगलवार को जबलपुर मेें एक सभा को संबोधित किया। बुधवार दोपहर वे इंदौर आ जाएंगे। उससे पहलेे वे सुबह उज्जैन भी जाएंगे। बैैठक में पांचों सीटों केे लोकसभा उम्मीदवारों से भी नड्डा चर्चा करेंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर निर्देश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed