फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bjp leader arrested for celebratory firing at wedding

Indore News: पहले शादी में बंदूक चलाई, फिर थाने में कान पकड़कर माफी मांगी, जानें कौन है ये बीजेपी नेता

Mon, 03 Nov 2025 06:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Nov 2025 06:44 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना में एक बीजेपी नेता पृथ्वी सिंह को शादी में हर्ष फायर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को थाने लाकर कान पकड़कर माफी मंगवाई गई और फिर लिखा-पढ़ी कर जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
indore news bjp leader arrested for celebratory firing at wedding
पृथ्वीसिंह - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के खजराना इलाके में एक बीजेपी नेता को शादी समारोह में अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर करना महंगा पड़ गया। नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर FIR दर्ज की। पुलिस ने रविवार रात आरोपी नेता को गिरफ्तार किया, थाने में कान पकड़कर माफी मंगवाई और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
खजराना पुलिस के अनुसार, आरक्षक प्रदीप सूर्यवंशी की शिकायत पर सूरज नगर निवासी पृथ्वीसिंह पुत्र कुंवर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरक्षक के मुताबिक, शनिवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें एक वीडियो मिला, जिसमें एक बारात के दौरान एक व्यक्ति बंदूक से हर्ष फायर करता दिख रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-मदरसों में पढ़ाने वालों की जानकारी सरकार को हासिल करना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन
पुलिस ने जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच की, तो पता चला कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति बीजेपी नेता पृथ्वी सिंह है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पहले इस हाई-प्रोफाइल मामले में FIR दर्ज करने से बच रही थी। लेकिन वीडियो के तेजी से वायरल होने और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की फटकार के बाद खजराना पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की।

थाने में माफी, फिर मिली जमानत
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पृथ्वीसिंह को रविवार रात गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। यहां आरोपी ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेगा। पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी का माफी मांगते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद, जरूरी लिखा-पढ़ी कर आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई।

कौन है आरोपी नेता?
आरोपी पृथ्वी सिंह क्षेत्रीय बीजेपी नेता है और उसे करणी सेना के साथ-साथ विधायक महेन्द्र हार्डिया का करीबी भी माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed