फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news bjp familialism i am bjp future course

Indore News: परिवारवाद की राजनीति समाप्त करेगी भाजपा, अब युवा आगे आएं और देश का नेतृत्व करें

Tue, 15 Oct 2024 10:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Oct 2024 10:20 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में संगठन पर्व के ‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को संबोधित कर दिलाई पार्टी की सदस्यता
 

विज्ञापन
indore news bjp familialism i am bjp future course
संबोधित करते वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स के तहत मंगलवार को इंदौर के आईडीए सभागार में उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स और अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं व बुद्धिजीवियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उस विजन का नेतृत्व भारत के युवा, प्रोफेशनल्स, सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी, इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स करेंगे। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही भारतीय जनता पार्टी को ताकत देने तथा 2047 के विकसित भारत को दिशा देने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें। 
विज्ञापन


विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आप सभी उद्यमियों व प्रोफेशनल्स की महती भूमिका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप लोगों को भले पता न हो, लेकिन यह सही है कि आप सभी उद्यमियों, प्रोफेशनल्स के संकल्प और कार्य का ही परिणाम है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। वर्ष 1700 के समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत के करीब था, इसके बाद देश के गुलाम होने के बाद हमारी कार्य संस्कृति को बदल दिया गया। 1947 में भारत जब आजाद हुआ तब हमारे देश की दुनिया के अर्थव्यवस्था में सिर्फ 2.5 से 3 प्रतिशत योगदान रह गया था। इसके बाद भारत की अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार हुआ और भारत का योगदान दुनिया की अर्थव्यस्था में 7 से 8 प्रतिशत हो गई। 2023-24 में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 16 प्रतिशत हो गया है। हम भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने का कार्य कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी उद्यमियों व प्रोफेशनल्स की अहम भूमिका है। भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के लिए उद्यमी, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, युवा, बुद्धिजीवी और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूमियां भाजपा से जुड़ें। भाजपा ने नई शिक्षा नीति लागू की। देश के आजाद होने के बाद 70 सालों तक मैकाले की शिक्षा पद्धति चलती रही, नई शिक्षा पद्धति को भारत आधारित शिक्षा पद्धति बनाई है।
विज्ञापन


भारत को विश्व गुरु बनाने विवेकानंद ने युवाओं का आह्वान किया था
शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 2047 भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश के युवाओं को अग्रदूत बनने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि देश के 100 युवा मुझे मेरे जैसी सोच वाले मिल जाएं, तो मैं भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बना दूंगा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम से जब यह पूछा जाता था कि आप ज्यादातर समय बच्चों के बीच क्यों बिताते हैं, तो उनका कहना था कि आने वाले समय में भारत और दुनिया का नेतृत्व इन्हीं बच्चों में से कुछ लोग कर रहे होंगे। इसलिए इनके विजन का विकास होना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी स्वामी विवेकानंद की तरह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने के लिए देश के युद्यमियों, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, युवाओं और बुद्धिजीवियों को राजनीति में आने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुझे हर क्षेत्र के समर्पित और संकल्पित तथा देश के विकास का विजन रखने वाले युवा चाहिए, जो अलग-अलग क्षेत्रों में देश को नेतृत्व प्रदान कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद पहुंचे देश के युवा
शर्मा ने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति हैं। भाजपा चाहती है कि गैर राजनैतिक युवा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स एवं उद्यमी जब राजनीति में आएंगे तो उनके अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। देश को चलाने के लिए पॉलिसी बनाने का कार्य राज्य की विधानसभाओं, संसद व अन्य इकाईयों में होता है। उद्यमी, प्रोफेशनल्स जब राजनीति में आएंगे और पॉलिसी मेकिंग में अपने अनुभव और विजन को साझा कर पॉलिसी बनाएंगे तो देश को विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों के सवालों के भी जवाब दिए।


हर वर्ग हुआ शामिल
कार्यक्रम को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि डोसी, मिस इंडिया चेतना जोशी तिवारी एवं जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रोफेशनल्स, उद्यमी, बुद्धिजीवी, इंटलेक्चुअल एवं युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed