फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: BJP candidate loses deposit in Sanwer bypoll, Congress registers big win

Indore News: भाजपा की जमानत जब्त, कांग्रेस की धमाकेदार जीत से गरमाई सियासत

Thu, 10 Jul 2025 09:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 10 Jul 2025 09:19 PM IST
सार

Indore News: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में हुए वार्ड उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी ने वार्ड क्रमांक 7 में 796 वोटों से जीत दर्ज की, वहीं भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। 

विज्ञापन
Indore news: BJP candidate loses deposit in Sanwer bypoll, Congress registers big win
मंत्री तुलसी सिलावट के साथ प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में हुए वार्ड क्रमांक 7 के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल की जमानत जब्त हो गई, जबकि कांग्रेस की हसीना बी ने 796 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड में कुल 1300 मतदाता थे, जिनमें से 1044 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी को जहां 913 वोट प्राप्त हुए, वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 117 मत ही मिल सके। इस वार्ड में 14 मतदाताओं ने नोटा को चुना।
विज्ञापन


जनता की नाराजगी और नीतियों से हार: कांग्रेस
कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया ने भाजपा की करारी हार को जनता की नाराजगी और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जनता की समस्याओं की अनदेखी की गई, जिसका परिणाम उन्हें उपचुनाव में भुगतना पड़ा। वहीं गौतमपुरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में भी उपचुनाव हुआ, जिसमें 617 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर ठेकेदार ने कांग्रेस के रामचंद्र राठौर को 250 वोटों से हराया। भाजपा को 429 और कांग्रेस को 179 वोट मिले।
विज्ञापन


मंत्री सिलावट के क्षेत्र में मिली हार
गौतमपुरा सीट पर भाजपा की जीत से जहां पार्टी को कुछ राहत मिली, वहीं सांवेर में करारी हार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष बात यह रही कि गौतमपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विशाल पटेल अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बदलाव से भी भाजपा को फायदा मिला। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट के प्रचार करने के बावजूद भाजपा को इस उपचुनाव में सांवेर के वार्ड 7 में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग प्रतिशत में गौतमपुरा आगे
जिला प्रशासन के अनुसार, सांवेर के वार्ड क्रमांक 7 में 75.32% और गौतमपुरा के वार्ड क्रमांक 15 में 81.39% मतदान हुआ। सांवेर में सुबह 9 बजे तक 123, 11 बजे तक 445, 1 बजे तक 774, 3 बजे तक 935 और शाम 5 बजे तक कुल 1044 मत पड़े। इनमें 538 पुरुष और 506 महिलाएं शामिल थीं। गौतमपुरा में सुबह 9 बजे तक 158, दोपहर 1 बजे तक 517, 3 बजे तक 582 और शाम 5 बजे तक 617 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed