फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Bikers threw burning matchstick at petrol pump after being denied fuel without helmet

Indore News: पेट्रोल पंप पर फेंकी जलती हुई माचिस, हेलमेट के बिना पेट्रोल देने को किया था मना

Sat, 02 Aug 2025 01:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

Indore News: एक पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार युवकों ने बिना हेलमेट पेट्रोल मांगा, मना करने पर कर्मचारियों से झगड़ा किया और चाकू दिखाकर धमकाया। एक युवक ने जलती हुई तीली पेट्रोल टंकी के पास फेंकी और भाग निकले। 

विज्ञापन
Indore news: Bikers threw burning matchstick at petrol pump after being denied fuel without helmet
पेट्रोल पंप पर माचिस फेंकता युवक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके के एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को बड़ी घटना होने से बच गई। शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर तीन युवक बिना हेलमेट बाइक पर पहुंचे और पेट्रोल की मांग की। पंप कर्मचारियों ने हेलमेट न होने पर उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर बाइक से उतरे दो युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दी और हाथापाई करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और कर्मचारियों को धमकाते हुए बोला कि अब बिना हेलमेट पेट्रोल लेकर दिखाते हैं और पैसे भी नहीं देंगे।
विज्ञापन


जाने से पहले फेंकी जलती तीली
घटना तब और गंभीर हो गई जब युवकों को पंप के अन्य कर्मचारियों के आने की भनक लगी। इस पर एक युवक ने माचिस की तीली जलाई और जलती हुई तीली पेट्रोल टंकी के पास फेंक दी। इसके बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले। यह घटना शुक्ला ब्रदर्स के स्वामित्व वाले पेट्रोल पंप पर हुई, जो सुबोध शुक्ला, मनोज शुक्ला और आशुतोष शुक्ला के परिवार का है। पंप प्रबंधक वीरेंद्र धौलपुरिया की शिकायत पर एरोड्रम थाना पुलिस ने बाइक चालक और एक अन्य युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंदौर में ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान सख्ती से लागू
शुक्रवार से ही इंदौर में ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान को सख्ती से लागू किया गया है। पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दें। नियम पालन के लिए सभी पंपों पर प्रशासन की ओर से सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। नियमों की अनदेखी पर दो पेट्रोल पंप सील भी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने की लोगों से सहयोग की अपील
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि हेलमेट का प्रयोग यातायात सुरक्षा के लिए अनिवार्य है, चाहे सड़कों की स्थिति या ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं हों। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के इस कदम में सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों को हेलमेट पहनकर आना अनिवार्य किया जाए। ‘नो हेलमेट नो एंट्री’ नीति को इंदौर के सभी विभागीय प्रमुखों का समर्थन भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed