फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Big changes in RSS's Malwa province, Sangh driver of Indore department will change.

Indore News: आरएसएस के मालवा प्रांत में बड़े बदलाव, मोढ होंगे इंदौर विभाग के संघ चालक

Sun, 10 Dec 2023 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Dec 2023 07:26 PM IST
सार

क्षेत्र संघ चालक अशोक सोहनी ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  आमंत्रण को लेकर स्वयंसेवक समाज के बीच जाए। बैठक में मालवा प्रांत में शाखाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Indore News: Big changes in RSS's Malwa province, Sangh driver of Indore department will change.
शाजापुर में आयोजित आरएसएस की बैठक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत में कुछ बड़े बदलाव हुए है। शाजापुर में हुई तीन दिवसीय बैठक में इसकी जानकारी दी गई।डॉ प्रकाश शास्त्री फिर से मालवा प्रांत के संघ चालक बनाए गए है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। शास्त्री को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा इंदौर विभाग के संघ चालक की जिम्मेदारी डाॅ. मुकेश मोढ को दी गई है।

विज्ञापन

वे अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे। उनका निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है।इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा विनय पिंगले को मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है।वे अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे।श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाजापुर में हुई बैठक में मालवा प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें क्षेत्र संघ चालक अशोक सोहनी ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को लेकर स्वयंसेवक समाज के बीच जाए। बैठक में मालवा प्रांत में शाखाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया। नए साल में होने वाले संघ के कार्यक्रमों की जानकारी भी बैठक में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed