फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Before summer vacation in Indore High Court, judges and lawyers enjoyed ice cream party

Indore News: इंदौर हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले आइसक्रीम पार्टी, जज और वकीलों ने लिया लुत्फ

Mon, 19 May 2025 03:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 19 May 2025 03:06 PM IST
सार

पार्टी दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई और ढाई बजे तक चली। जिसमें खंडपीठ के ज्यादातर न्यायमूर्ति शामिल हुए। इस पार्टी में एक लाख रुपये का खर्च आया। खास बात यह है कि पार्टी का खर्च बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को वहन करना होता है। 

विज्ञापन
Indore News: Before summer vacation in Indore High Court, judges and lawyers enjoyed ice cream party
हाईकोर्ट में आईस्क्रीम पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी हर साल ग्रीष्मावकाश होता है। अवकाश पर जाने से पहले सोमवार को हाईकोर्ट परिसर इंदौर में आइसक्रीम पार्टी हुई। जहां जज और वकील इसमें शामिल हुए। उन्होंने आइसक्रीम व अन्य ठंडे पदार्थ व पेयों को लुत्फ लिया।

विज्ञापन


इस बार आइसक्रीम के अलावा बर्फ को गोला, तरबूज भी मैन्यू में शामिल था। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में यह परंपरा 64 वर्षों से चली आ रही है। पार्टी की शुरुआत में जजों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जजों को आइसक्रीम सर्व की। इसके बाद फिर वकीलों ने भी आइसक्रीम व तरबूज खाए। गर्मी से बचाव के लिए परिसर में टेंट भी लगाया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई और ढाई बजे तक चली। इसमें खंडपीठ के ज्यादातर न्यायमूर्ति शामिल हुए। इस पार्टी में एक लाख रुपये का खर्च आया। खास बात यह है कि पार्टी का खर्च हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को वहन करना होता है। पार्टी में जिला कोर्ट के कुछ वकील भी शामिल हुए।

1961 से चली आ रही परंपरा
आइसक्रीम पार्टी की परंपरा इंदौर में बार एसोसिएशन के गठन के बाद वर्ष 1960 में शुरू हुई। तब के बार एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टी से पहले आइसक्रीम पार्टी का आयोजन किया। यह पार्टी इतनी सफल हुई कि बाद में इसकी परंपरा नहीं टूटी। कोरोनाकाल के दो साल तक इस पार्टी पर विराम लगा रहा, लेकिन बाद में फिर इसे शुरू कर दिया गया। गर्मी की छुट्टी लगने के अंतिम कार्यदिवस पर इसका आयोजन होता है। वैसे अंतिम कार्य दिवस मंगलवार को है, लेकिन तब एक न्यायमूर्ति के सेवानिवृत होने के कारण पार्टी एक दिन पहले सोमवार को रख ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed