फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news basant panchami celebrations temples weddings procession city update

Indore News: वसंत पंचमी पर इंदौर में कई बड़े आयोजन, स्कूलों, मंदिरों से विवाह मंडपों तक उत्सव

Fri, 23 Jan 2026 07:54 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 23 Jan 2026 07:54 AM IST
सार

Indore News: आज वसंत पंचमी के अवसर पर इंदौर में मंदिरों में विशेष पूजन, श्याम रथयात्रा, विद्या आरंभ संस्कार और सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
indore news basant panchami celebrations temples weddings procession city update
राजवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋतुराज वसंत पंचमी का पर्व आज शहर में श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। वसंत के आगमन के साथ ही शहर के बाग-बगीचों, खेत-खलिहानों और आसपास के क्षेत्रों में प्रकृति ने श्रृंगार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
सरस्वती की साधना बनाम शुक्रवार की नमाज, प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती; क्या कहता है इतिहास?
विज्ञापन


मंदिरों में पीले फूलों से होगा श्रृंगार
वसंत पंचमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। तुलसी नगर स्थित मां सरस्वती धाम में महायज्ञ आयोजित होगा और मां सरस्वती को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। विद्याधाम आश्रम, गीताभवन, अन्नपूर्णा मंदिर, वैष्णोधाम मंदिर, खजराना गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पीले फूलों से प्रतिमाओं का श्रृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में सरस्वती पूजन और विद्या आरंभ संस्का
शहर के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन किया जाएगा। कई समाजों में छोटे बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को पहली बार अक्षर ज्ञान कराया जाएगा।

श्याम रथयात्रा और शोभायात्राएं
एबी रोड स्थित मालवीय नगर के खाटू श्याम मंदिर में 23वें वसंतोत्सव के तहत सुबह नौ बजे श्याम रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा राधा-कृष्ण मंदिरों में भी शोभायात्राएं और विशेष आयोजन होंगे।

शुभ मुहूर्त में होंगे विवाह समारोह
हिंदू धर्मशास्त्रों में वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसी कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। लंबे समय से शुभ कार्यों पर लगे विराम के बाद वसंत पंचमी पर शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।


सामूहिक विवाह सम्मेलन भी होंगे आयोजित
कोरी कोली समाज का निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन नंदीग्राम परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। दोपहर एक बजे वर-वधू का चल समारोह निकलेगा। वहीं श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा आयोजित सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी प्रदान किया जाएगा।

मां सरस्वती के जन्म का पर्व, दान और पुण्य का विशेष महत्व
शास्त्रों के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। मां सरस्वती को विभिन्न नामों से पूजा जाता है और उनका वाहन हंस विवेक और शांति का प्रतीक माना जाता है। वसंत पंचमी पर बच्चों का अन्नप्राशन, पीले या सफेद वस्त्र धारण करना और पितृ तर्पण करना शुभ माना गया है। इस दिन किताबें, पेन, कॉपी जैसी शिक्षण सामग्री, पीले वस्त्र, भोजन, अनाज और गुड़ का दान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। वसंत पंचमी को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा और मौसम में गर्माहट बढ़ेगी। यह पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से लोगों को जोड़ने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed