{"_id":"66992b780ab0b6f90a0d1914","slug":"indore-news-bank-robbery-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में बैंक लूटने वाला बर्खास्त फौजी पकड़ाया, मैनपुरी में रिश्तेदारों के यहां पर छुपा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में बैंक लूटने वाला बर्खास्त फौजी पकड़ाया, मैनपुरी में रिश्तेदारों के यहां पर छुपा था
Thu, 18 Jul 2024 08:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:19 PM IST
सार
पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया, इंदौर में पूछताछ होगी, किसी बैंककर्मी के लूट में मिले होने पर पुलिस को शक।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक से 6 लाख 64 हजार रुपये की लूट करने वाले बर्खास्त फौजी को मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए रिश्तेदारों के घर में फरारी काट रहा था। पुलिस की टीम आरोपित को लेकर रवाना हो गई है। विजयनगर थाना अंतर्गत आने वाले स्कीम-54 में पीएनबी में मंगलवार शाम बरसाती पहन कर घुसे बदमाश ने कैश काउंटर पर गोली चलाकर 6 लाख 64 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित अरुणसिंह को चिन्हित किया और घर से दबिश देकर 3 लाख रुपये बरामद कर लिए।
बैंककर्मी पर भी शक
पुलिस को शक है कि घटना में कोई बैंककर्मी भी अरुणसिंह से मिला हुआ है। अरुणसिंह पहले एक बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। इसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक के पास ही एक ज्वेलर के यहां पर नौकरी करने लगा था। कर्ज और अन्य खर्च के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
बैंककर्मी पर भी शक
पुलिस को शक है कि घटना में कोई बैंककर्मी भी अरुणसिंह से मिला हुआ है। अरुणसिंह पहले एक बैंक में ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। इसके बाद वह पंजाब नेशनल बैंक के पास ही एक ज्वेलर के यहां पर नौकरी करने लगा था। कर्ज और अन्य खर्च के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
