फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Ban on Rahul's political speech in Mhow meeting lifted, helipad not allowed

Rahul Gandhi: महू की सभा में राहुल गांधी के राजनीतिक भाषण पर रोक हटी, हेलीपैड की अनुमति नहीं

Sat, 25 Jan 2025 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Jan 2025 07:45 PM IST
सार

राहुल गांधी की सभा के लिए दी गई अनुमति को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अनुमति को लेकर कांग्रेस के नेता विरोध करने लगे थे। इसके बाद प्रशासन को अनुमति की शर्त बदलनी पड़ी।

विज्ञापन
Indore News: Ban on Rahul's political speech in Mhow meeting lifted, helipad not allowed
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में इंदौर के समीप महू में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभा होने वाली है। इस सभा के लिए जारी की गई अनुमति में प्रशासन ने राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण पर रोक लगाई थी। इस पर जब विवाद गहराने लगा तो एक ही दिन में प्रशासन ने अनुमति में से राजनीतिक शब्द हटा दिया। उधर, भीमराव आंबेडकर स्मारक के समीप दशहरा मैदान पर कांग्रेस को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हेलीपैड बनाने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने महू में दो हैलीपेड की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


बता दें कि 27 जनवरी को महू में होने वाली इस सभा के लिए कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन स्थल पर डोम बनाने का काम शुरू हो चुका है। इंदौर से महू तक मार्ग को अभी से बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है। मालवा-निमाड़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दौरे कर चुके हैं। सभा के लिए दी गई अनुमति को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था। अनुमति को लेकर कांग्रेस के नेता विरोध करने लगे थे, इसके बाद प्रशासन को अनुमति की शर्त बदलना पड़ा।

विज्ञापन

स्मारक के पास हेलीपैड की अनुमति नहीं
राहुल और प्रियंका महू दौरे में बाबा साहब के स्मारक पर भी जाएंगे। वहां से वे वेटनरी काॅलेज सभा स्थल पर जाएंगे। सभा स्थल और स्मारक के समीप कांग्रेस ने हेलीपैड की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने सेना सुरक्षा के कारणों का हवाला देते हुए दशहरा मैदान की अनुमति नहीं दी है।प्रशासन ने 23 जनवरी को कांग्रेस की सभा के लिए अनुमति जारी की थी। उसमें छठे बिंदू पर मंच से राजनीतिक भाषण पर रोक का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बदली शर्त
राजनीतिक भाषण पर रोक लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू किया तो एक दिन बाद ही प्रशासन ने अनुमति में राजनीतिक भाषण पर रोक हटाते हुए नए सिरे से अनुमति जारी की।

यह है राहुल की सभा के लिए जारी की गई अनुमति की शर्तें

  • सभा स्थल पर दस प्रतिशत वॉलेटिंयर्स आयोजकों को तैनात करना होगा

  • कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक और यातायात की समस्या निर्मित नहीं होना चाहिए, इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की रहेगी

  • आयोजन स्थल पर डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा

  • नेता आयोजन के दौरान धर्म विरोधी भाषण नहीं दे सकते हैं, इस पर प्रतिबंध रहेगा

  • आयोजन के दौरान किसी भी तरह का हादसा होने पर आयोजक की जिम्मेदारी रहेगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed