{"_id":"66c360ec21840aecdf0a0af7","slug":"indore-news-bad-touch-girls-security-safety-issue-crime-case-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मां के सामने बेटी का कुर्ता खींचकर बैड टच किया, त्योहार के बाजार में खुलेआम छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मां के सामने बेटी का कुर्ता खींचकर बैड टच किया, त्योहार के बाजार में खुलेआम छेड़छाड़
Mon, 19 Aug 2024 08:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
इंदौर में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीच बाजार हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
इंदौर के सराफा में शर्मनाक घटना।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में राखी के त्योहार के दौरान एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने भीड़भाड़ वाले बाजार में स्कूटी से एक युवती को टक्कर मार दी। जब युवती ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने न केवल गुस्सा दिखाया बल्कि युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना की गंभीरता तब बढ़ गई जब आरोपी की दो महिला साथियों ने भी पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी।
सराफा पुलिस के मुताबिक, बाणगंगा इलाके की रहने वाली एक महिला ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी देवरानी और बेटी के साथ मार्केट में खरीदारी कर रही थी। इस दौरान अटाला बाजार वाली गली में एक युवक स्कूटी लेकर आया और उसकी बेटी के पैरों पर चढ़ गया। जब बेटी ने उसे रोका तो वह बदतमीजी करने लगा।
मां के सामने बेटी का कुर्ता पकड़ लिया
बेटी ने युवक से कहा कि गलती करने के बाद भी वह बदतमीजी क्यों कर रहा है। इस पर गुस्सा आकर युवक ने बेटी के कुर्ते की कॉलर पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया और उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। बेटी जब खुद को बचाने लगी तो आरोपी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो अन्य महिलाएं भी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने भी पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपियों को काबू करने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवक के साथ दो महिला साथियों पर भी केस
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक क्रिश चौहान और उसकी दो महिला साथियों के खिलाफ गाड़ी से टक्कर मारने, मारपीट करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।